नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है विरुद्ध आहार: किसके साथ क्या खाएं और क्या ना खाएं, आजकल की बदलती जीवन शैली में खानपान की पद्धति में काफी बदलाव आ चुके हैं। लोग किसी के भी साथ में कुछ भी खा लेते हैं। इससे उनके शरीर पर विपरीत परिणाम हो सकता है; लेकिन यह लोग इस बारे में नहीं सोचते है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थ अपने आप में ही हानिकारक होते हैं। कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं, जो अकेले खाए जाएं तो उनसे काफी लाभ मिलते हैं। लेकिन, यही खाद्य पदार्थ अगर किसी अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाएं, तो उससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसे ही “विरुद्ध आहार” कहते हैं।
विरुद्ध आहार का सेवन करने से शरीर को बहुत नुकसान पहुंच सकता है और शरीर अनेक बीमारियों का शिकार हो जाता है। क्योंकि यह रस, रक्त आदि धातुओं को दूषित कर दोष बढाते हैं। लोग अक्सर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और असमंजस में होते हैं, कि उन्हें यह बीमारी कैसे हुई! लेकिन, इन बीमारियों के पीछे विरुद्ध आहार हो सकता है। इसके विपरीत ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं; जिनको साथ मिलाकर खाने से आपके शरीर को बहुत ही फायदा पहुंचता है। इन्हें सुपर फूड भी कहा जा सकता है। तो दोस्तों आइए जानते हैं, किस पदार्थ के साथ क्या खाना चाहिए और किस पदार्थ के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।
किस पदार्थ के साथ क्या खाए
दोस्तों, ऐसे कई पदार्थ हैं जिनको दूसरे पदार्थ के साथ मिलाकर खाएं, तो शरीर का स्वास्थ्य बना रहता है। अगर आप भी अपने खाने को स्वाद और पोषण से भरपूर बनाकर उसका फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको यह सुपर फूड कांबिनेशंस जरूर आजमाना चाहिए।
१) बादाम + दही-
मजबूत हड्डियां और मजबूत रोग प्रतिकार शक्ति इसके साथ अन्य स्वास्थ्य लाभों का पूरा श्रेय विटामिन डी को जाता है। दही का सेवन करने से आपको रोजाना विटामिन डी उचित मात्रा में मिल सकता है। इसका अधिक लाभ उठाने के लिए आप कटे हुए बादाम को टॉस कर ले और उसके साथ कम फैट्स वाला दही खाएं। इस गुड कंबीनेशन का सेवन करने से आपके शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।
२) हल्दी + काली मिर्च-
हमारे भारत देश में कोई भी सब्जी बिना मसालों के बन ही नहीं सकती है। मसाले बनाते समय अलग-अलग तरह के खड़ा मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का घटक होता है; जो कैंसर विरोधी गुणों से भरपूर होता है। हल्दी और काली मिर्च का कॉन्बिनेशन अपने आहार में रोजाना शामिल करना कोई कठिन बात नहीं है। इससे आपको पेट संबंधित समस्याओं से राहत मिलती हैं।
३) नींबू + पालक-
नींबू और पालक का कॉन्बिनेशन हमारे शरीर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दरअसल, पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और नींबू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। पालक में मौजूद आयरन शरीर में तभी अवशोषित होता है, जब उसके साथ कुछ विटामिन सी युक्त पदार्थ का सेवन किया जाए। इसका मतलब अगर आप आयरन खा रहे हैं और उसके साथ विटामिन सी पदार्थों का सेवन भी कर रहे हैं; तो इससे आयरन आपके शरीर में अच्छे से अब्सॉर्ब होता है और उसका पूरा लाभ मिलता है। इसीलिए लेडीज, आगे से ध्यान रखें जब भी आप पालक बनाए, तो उसमें नींबू का रस जरूर डालें।
४) अनाज और दाल-
दोस्तों, हमारी भारतीय संस्कृति खान पान के बारे में बहुत ही समृद्ध और संपन्न है। इसमें अधिकांश लोग शाकाहार को पसंती देते हैं और मांस की खपत काफी कम होती है। शाकाहारी थाली में अलग तरह की रोटियां, दाल, सब्जियां तथा मिठाई का समावेश होता है। यह थाली स्वाद और पोषण से परिपूर्ण होती है। सही मात्रा में दाल और चावल को मिलाने से बनाई गई खिचड़ी एक सरल और पोषण से भरा आहार होती है। यह पचने में भी काफी आसान होती है। इससे आपके शरीर को काफी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं; जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
५) कैल्शियम + विटामिन डी-
विटामिन डी को शरीर में अवशोषित करने का काम कैल्शियम करता है। इसीलिए, जब भी आप विटामिन डी युक्त पदार्थों का सेवन करें; तो उसके साथ कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसी कारण, जब भी डॉक्टर आपको कैल्शियम युक्त सप्लीमेंट्स देते हैं; उसके साथ वह विटामिन डी का थोड़ी मात्रा में सेवन करने की सलाह भी देते हैं। विटामिन डी के प्राकृतिक स्त्रोत बहुत कम है। लेकिन; मछली, अंडे, मशरूम इनमे विटामिन डी उचित मात्रा में होता है। इन खाद्य पदार्थो को कैल्शियम युक्त पदार्थ जैसे; चिया सीड्स, सोयाबीन, तिल, खसखस और डेयरी उत्पाद के साथ मिलाकर खाएं।
किसके साथ क्या ना खाएं
दोस्तों, ऐसे पदार्थ भी है जिनको साथ मिलाकर खाने से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
१) दूध के साथ क्या ना खाएं-
दूध के साथ; दही, मछली, नमक, मूली, मूली के पत्ते, सलाद, इमली, नारियल, नींबू, आंवला, अनार, जामुन, गुड़, उड़द तथा अन्य प्रकार के खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
२) शहद-
घी, कमल का बीज, तेल, अंगूर, मूली, ज्यादा गर्म पदार्थ, गर्म दूध, गर्म पानी आदि चीजों का सेवन शहद के साथ नहीं करना चाहिए। इसे के साथ, शहद गर्म करके खाना भी हानिकारक होता है।
३) गर्म पदार्थ-
गर्म जल, गर्म पेय या हॉट ड्रिंक्स के साथ कुल्फी, आइस क्रीम, शहद या अन्य किसी शीतल पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
४) दही-
खीर, खरबूजा, दूध, पनीर, खीरा, गर्म पदार्थ या भोजन दही के साथ नहीं खाना चाहिए।
५) ठंडा जल-
घी, तेल, गर्म दूध या पदार्थ, अमरूद, ककड़ी, खीरा, मूंगफली जैसे पदार्थों का सेवन ठंडे पानी के साथ नहीं करना चाहिए।
विरुद्ध आहार से होनेवाली बीमारियां
विरुद्ध आहार अपनाने से कई रोगों का सामना करना पड़ता है। विरुद्ध आहार सेवन करने से मल, धातु, दोष विकृत हो जाते हैं और उनसे कई रोग हो जाते हैं। जैसे; डायबिटीज, बवासीर, पेट संबंधित विकार, त्वचा संबंधित विकार, फूड पॉयजनिंग, नपुंसकता आदि समस्याओं का हम शिकार हो जाते हैं।
दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आज का यह ब्लॉग किसके साथ क्या खाएं, आपको अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : सलाद के पत्ते के फायदे और नुकसान