जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए

जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए

नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए के बारे में जानकारी देने वाले हैं | हम देखते हैं कि इस मॉडर्न दुनिया में हर किसी को बॉडी बनाने का शौक होता है, बॉडी बनाने के लिए और अच्छी फिटनेस पाने के लिए बहुत सारे लोग जिम जाते हैं | जिम जाकर वह अपनी बॉडी मस्कुलर बनाने का ट्राई करते रहते हैं | लेकिन बहुत सारे लड़के ऐसे होते हैं जो रोजाना जिम जाते हैं लेकिन फिर भी उनके शरीर में किसी प्रकार का फर्क नहीं दिखाई देता है | बहुत सारे लड़कों को लगता है कि जिम में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने से और ज्यादा से ज्यादा वर्कआउट करने से बॉडी मस्कुलर बनती है | लेकिन दोस्तों यह बात पूरी तरह से गलत है, जिम जाने के साथ-साथ आपने प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है | जिम जब हम जाते हैं तब हमारे शरीर को एनर्जी की आवश्यकता होती है, इसलिए जिम जाने से पहले खाने के तरीके अपनाकर आपने जिम करना चाहिए | जिससे आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा एनर्जी मिलेगी और आपकी बॉडी मजबूत बनने लगेगी, कई बार बॉडी बनाने के लिए लोग विभिन्न प्रकार की दवाइयां और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं |

जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए
जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए

सप्लीमेंट्स को खरीदने के लिए बहुत ज्यादा पैसा लगता है, जिससे आपको ज्यादा फर्क नहीं दिखाई देता है | इसलिए जिम जाने से पहले प्राकृतिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए और जिम करने के बाद प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए | आज हम देखेंगे जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए के बारे में जानकारी |

जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए -:

वर्कआउट करने से पहले और बाद खाने के फायदे -:

  • जिन लोगों को सालों से जिम करने की आदत होती है उन लोगों को वर्कआउट करने से पहले और बाद खाने के फायदे अच्छी तरह से पता होते है | जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद जो भी आहार हम खाते हैं वह हमारे मसल्स पर प्रभाव डालता है | क्योंकि जब हम वर्कआउट करते हैं तब हमारे मसल्स को ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती है, इसलिए वर्कआउट करने से पहले थोड़ी प्रोटीन युक्त पदार्थो का सेवन करना सबसे ज्यादा जरूरी है |
  •  प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है, जिससे हमारा स्टेमिना बढ़ता है और हमारा परफॉर्मेंस सुधरता है | बॉडी बिल्डिंग करने के लिए शरीर में ज्यादा से ज्यादा एनर्जी होना जरूरी है, नहीं तो कई बार आपको चक्कर आने की भी समस्या हो सकती है | बॉडी बिल्डिंग करते समय हमेशा हेल्थी फ़ूड का सेवन करना चाहिए जिससे आपके शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आएगी और आपका शरीर मस्कुलर बनने लगेगा |

जिम जाने से पहले क्या खाना चाहिए -:

  • बॉडी बिल्डिंग करते समय हमारे मसल्स में एनर्जी की लेबल स्टेबल होना जरूरी होता है | क्योंकि जब हम वर्कआउट करते हैं तब हमारे शरीर से पसीना आना शुरू हो जाता है, जो एक ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है | जितनी ज्यादा ऊर्जा हमारे शरीर से बाहर निकलेगी उतनी ज्यादा ऊर्जा हमारे शरीर को लगेगी जिसके कारण जिम जाने से पहले प्रोटीन युक्त चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना जरूरी है |
  • बहुत लोग सोचते हैं कि जिम जाने से पहले कोई ना कोई नाश्ता जरूर करना चाहिए | दोस्तों नाश्ता करते समय आपने कभी भी पोहे, कचोरी, समोसा, रसगुल्ले, इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए | इन चीजों का सेवन करने से आपके मसल्स मजबूत नहीं बनेंगे, मसल्स मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना सबसे ज्यादा जरूरी है |
  • वर्कआउट करने से पहले आपने रोजाना पांच उबले हुए अंडे का सेवन करना चाहिए | उबले हुए अन्डो का सेवन करने के साथ-साथ अगर आप बादाम, अखरोट, दही, दूध, इन चीजों का सेवन करोगे तो आपके शरीर में पर्याप्त एनर्जी आएगी जिससे आप दो घंटों तक आसानी से व्यायाम कर सकते हो | दूध का सेवन करने से आपके शरीर को कैल्शियम मिलता है, जिससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है और मसल्स बड़े दिखने लगते हैं |
  • अगर आप उबले हुए अंडे का सेवन नहीं कर सकते हो तो आपने ओट्स का सेवन करना चाहिए | ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होते हैं, जिससे आपको प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं | ओट्स के साथ-साथ आप सेब, केला, या फ्रूट सलाद का सेवन कर सकते हो | इसलिए वर्कआउट करने से पहले यह डाइट प्लान होना जरूरी होता है |

जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए -:

  • जिम में वर्कआउट करने के बाद शरीर में बिल्कुल एनर्जी नहीं रहती है | इसलिए जब हम वर्कआउट करते हैं तब हमारे मसल्स पूरी तरह से थके हुए होते हैं | जिसके कारण मसल्स को फटाक से एनर्जी की आवश्यकता होती है, इसलिए वर्कआउट करने के बाद आपने एक स्कूप व्हे प्रोटीन का सेवन करना चाहिए | व्हे प्रोटीन का सेवन करने से आपके शरीर को तुरंत प्रोटीन और मसल्स को राहत मिलेगी | बॉडी बिल्डिंग करते समय जिम के बाद लिया गया आहार मसल्स की मरम्मत करके बॉडी को मजबूत बनाता है |
  • इसलिए जिम करने के बाद आपने केला, बिना मलाई वाला दूध, ताजे फलों का रस, प्रोटीन शेक, बादाम शेक, किशमिश, अंकुरित की गई हुई दाल, अंडे की सफेदी, ग्रिल चिकन, फिश,इन चीजों का सेवन करना चाहिए | इन चीजों में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है, प्रोटीन शरीर के मसल्स को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं |
  • इन सारी चीजों के बाद आपने ज्यादा से ज्यादा पानी भी पीना चाहिए | शरीर में डिहाइड्रेशन रोकने के लिए पानी सबसे ज्यादा जरूरी है, वर्क आउट करने के बाद उबले हुए आलू का भी आप सेवन कर सकते हो | अगर आपका वजन बहुत ही कम है तो आलू का सेवन करना जरूरी है |
  • आलू में कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा होते हैं, जिससे शरीर की चर्बी बढ़ने लगती है और मसल्स बड़े दिखने लगते हैं | बॉडी बनाने के लिए रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में देसी घी का इस्तेमाल करके यह दूध पीना चाहिए | आपकी बॉडी २ महीनों के अंदर-अंदर मस्कुलर बनेगी |  

यह थी जिम जाने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए के बारे में जानकारी | दोस्तों अगर आपको हमें कोई सवाल पूछना है तो आप हमें नीचे दिए गए हुए कमेंट बॉक्स में बोल सकते हो |

Leave a Comment