गुस्सा शांत कम करने के घरेलू नुस्खे

गुस्सा यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। कई लोगों को छोटी-छोटी बातों पर बहुत गुस्सा आता है। यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। गुस्से में हम कई बार खुद का ही नुकसान कर लेते हैं और इसका एहसास हमें आगे चलकर होता है। गुस्से में हम सोचने और समझने की शक्ति खो देते हैं। गुस्से में हम सही गलत का फैसला नहीं कर पाते। गुस्सा एक ऐसी चीज है जो लोगों को तोड़ती है और नफरत पैदा करती है। तो आइए दोस्तों इस लेख में हम आपको गुस्सा कम करने के घरेलू नुस्खे बताएंगे। जिससे आप अपने गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं।
गुस्सा शांत कम करने के घरेलू नुस्खे :-
- अगर आपको बहुत ज्यादा प्रमाण में गुस्सा आता है तो रोज सुबह उठकर मेडिटेशन करिए। मेडिटेशन करने से आपका सिर शांत रहता है। इससे आपका मन एकाग्र होता है।
- तनाव से चार हाथ दूर रहिए। अगर आप तनाव में रहते हैं तो स्वाभाविक ही आपको गुस्सा आएगा। इसलिए अगर आप तनाव मुक्त रहते हैं तो आप गुस्सा नहीं होते।
- अगर आपको ज्यादा प्रमाण में गुस्सा आ रहा है तो आप धुम्रपान , शराब इन सब चीजों से दूर रहिए। यह चीज अपने शरीर को उत्तेजित करती हैं और चिड़चिड़ापन लाती है।
- अपने खाने में पोस्टिक चीजों का समावेश करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ एवं चुस्त रहेगा।
- रोजाना ठीक से नींद ना होना यह भी गुस्सा आने का एक मुख्य कारण है। इसलिए रोजाना 6 से 8 घंटे गहरी नींद ले। इससे आप गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं।
- अगर आपको गुस्सा आ रहा है तो आप शास्त्रीय संगीत का भी सहारा ले सकते हैं। इससे आप अपने गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं।
- रोज सुबह योगा करें। इससे अपना मन शांत रहता है।
- अगर आपको गुस्सा आ रहा है तो एक जगह शांत बैठिए और गहरी सांस लीजिए। ऐसा 3-4 मिनट करने पर आप अपना स्वभाव ठीक कर सकते हैं।
- सिर में दर्द होने के कारण भी हमें छोटी छोटी चीजों के ऊपर गुस्सा आता है। थकान की वजह से भी हमें चिड़चिड़ा होती है। इसलिए अपने बॉडी को स्ट्रेस करें और 5 से 10 मिनट के लिए रिलैक्स होए।
- अगर आप अपना मन शांत रखना चाहते हो तो भगवान की भक्ति कीजिए। इससे आपका मन शांत रहेगा।