नमस्कार दोस्तों आज हम गुड़ की चाय पीना सेहत के लिए क्या फायदेमंद होता है और इस से क्या नुकसान हो सकते हैं ? यह जानने वाले हैं दोस्तों गुड़ चीनी का एक सस्ता विकल्प है और इसे गन्ने से बनाया जाता है, इसी कारण यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है |
वैसे देखा जाए तो शक्कर और गुड़ में एक समान मात्रा में कैलोरी होती है, लेकिन विटामिंस की देखे जाए तो यह आपको गुड में अधिक पाए जाते हैं और इसमें मिनरल भी मौजूद होने की वजह से यह आपके शरीर को विटामिंस और मिनरल्स की कमी को दूर करने के लिए मदद करता है |
नियमित जीवन में हम चाय पीते हैं लेकिन उस चाय की वजह से हमें कुछ ज्यादा फायदा नहीं मिलता है, अगर आपको चाय पीने की लत लगी है और आपको और चाय को पीने की वजह से फायदे भी चाहिए, तो आपको गुड़ की चाय सबसे फायदेमंद मानी गई है | इस चाय को आपको कई सारे लाभ हो सकते हैं |
गुड़ की चाय पीने के फायदे :

देखा जाए तो यह गुड़ की चाय पीने की वजह से आपको कहीं सारे फायदे मिलते हैं | जैसे कि :
- शरीर का टेंपरेचर मेंटेन रखने के लिए आपको यह फायदेमंद है |
- अगर आपको जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो आपको चाय पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है क्योंकि इससे आपका जोड़ों का दर्द और शरीर में होने वाला दर्द कम होता है |
- यदि आपके मूत्राशय में सूजन हो रही है या आपको मूत्राशय के विकार हो रहे हैं, तो आपको गुड़ की चाय पीना चाहिए इससे आपको सूजन कम करने में मदद मिलती है |
- गाय के दूध से गुड़ की चाय बनाकर सीने पर आपको माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या दूर होने में सहायता मिलती है |
- पेट में गड़बड़ी और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए यह आपकी सहायता करता है |
- अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी याददाश्त कमजोर होने लग रही है, तो आपको इस गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए |
- गुड में आयरन मौजूद होने की वजह से, यह आपके शरीर में होने वाले सांस लेने के संबंधित विकारों को दूर करता है |
- खून की कमी होना इस समस्या से आपको छुटकारा मिलता है |
- आंखों में कम दिखाई देने की कमजोरी हो रही है, तो आपको इसका सेवन लाभदायक होता है |
- पेट का मोटापा कम होता है |
- मासिक धर्म यानी कि पीरियड में होने वाले क्रेम्प्स से राहत दिलाने के लिए आपको गुड सेहतमंद होता है, इसलिए आप इस चाय का सेवन कर सकते हो |
दोस्तों यह थे गुड़ का सेवन चाय के साथ करने के फायदे के बारे में जानकारी |
गुड़ से बनी चाय पीने के नुकसान क्या होते हैं ?

यदि आप अधिक मात्रा में गुड़ से बनी चाय पीते हो या गुड़ खाते हो, तो आपको थोड़े बहुत नुकसान दिखाई दे सकते हैं जैसे कि :
- ज्यादा चाय पीने की वजह से पीरियड जल्दी आने लगते हैं |
- ज्यादा गुड़ खाने की वजह से आपके शरीर में खून पतला होने लगता है |
- अधिक मात्रा में चाय पीने से आपको नाक से खून निकलने की समस्या हो सकती है |
इसीलिए आपको गुड़ की चाय का सेवन नियमित मात्रा में और नियमित तरीके से करना चाहिए | तो दोस्तों यह थे गुड का चाय पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय की जानकारी अगर आपको किसी प्रकार की जरूरत है, तो आप हमें नीचे कमेंट में लिख कर हम से पूछ सकते हैं |