नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है गुड और चना साथ में खाने के फायदे,हमारे भारतीय संस्कृति की खानपान पद्धति बहुत ही प्राचीन है और इसमें कई सेहत के राज छिपे हुए हैं। आयुर्वेद पद्धति के अनुसार जीवन जीने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं और हम जल्दी किसी भी बीमारी को ससेप्टिबल नहीं होते हैं। गुड़ और चना साथ में खाने के ऐसे ही कई फायदे मिलते हैं। स्वस्थ और सेहतमंद शरीर पाने के लिए खानपान की पद्धति योग्य होना बहुत जरूरी होता है। गलत खानपान की पद्धति की वजह से युवाओं में जल्दी कमजोरी आ जाती हैं। महिलाओं तथा बच्चों में खून की कमी देखी जा रही है। इसका कारण है, गलत खानपान की पद्धति का स्वीकार करना।
आजकल जंक फूड का खानपान काफी बढ़ गया है। जंक फूड शरीर को धीरे-धीरे कमजोर बनाता है। बुजुर्ग लोग आज भी प्राकृतिक खानपान की पद्धति अपनाते हैं और देसी खाना खाते हैं। इसीलिए, बुजुर्ग लोग आज भी स्वस्थ और सेहतमंद नजर आते हैं। अगर आप अपने शरीर में थकान कमजोरी खून की कमी आदि समस्याओं का सामना कर रहे हो, तो तुरंत अपने आहार पद्धति में बदलाव लाना जरूरी होता है। गुड़ आयरन से भरपूर होता है और चने में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। गुड़ और चना खाने से आपके शरीर से थकान और कमजोरी दूर हो जाती हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे गुड और चना साथ में खाने के फायदों के बारे में।
गुड और चना साथ में खाने के फायदे
गुड़ और चना खाने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। यह एक आसान तरीका है, जिससे आप शरीर में आयरन और खून की कमी को मिटा सकते हैं।
१) वजन घटाना-
अगर आप अपना अतिरिक्त वजन घटाना चाहते हैं, तो गुड़ और चना साथ में खाने से आपको काफी लाभ मिल सकते हैं। एक एडल्ट व्यक्ति को रोजाना लगभग ५५ ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। १०० ग्राम चने से आपको लगभग २० ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है। गुड़ में पोटेशियम होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखते हैं। गुड और चना साथ में खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है। वजन घटाने के लिए आप गुड़ और चना का सेवन रोज कर सकते हैं।
२) मजबूत मांसपेशिया-
कमजोर मांसपेशियों के चलते हमें मांसपेशियों की और हड्डियों की काफी तकलीफ होती हैं। इसीलिए, मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप गुड़ और चने का सहारा ले सकते हैं। गुड़ और चना खाने से शरीर को उचित मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम मिलते हैं, जो आपके मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
३) मजबूत दांत-
दांतो की मजबूती बनाए रखने के लिए फास्फोरस की आवश्यकता होती है। गुड़ और चना दोनों में ही फास्फोरस की मात्रा उचित होती हैं। गुड़ और चना खाने से शरीर को उचित मात्रा में फास्फोरस मिलता है, जिससे हमारे दांतो की मजबूती बनी रहती हैं। इसी के साथ, दांतों को कैल्शियम की मात्रा भी मिलती है।
४) दिल की बीमारी-
हृदय संबंधित बीमारियों के लिए भी गुड़ और चना काफी फायदेमंद साबित होते हैं। चने में कोई कोलेस्ट्रोल नहीं होता है, जिससे यह ह्रदय के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुड में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसी के साथ, गुड़ और चने का सेवन करने से हार्ट अटैक की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
५) कब्ज-
कब्ज की समस्या ज्यादातर पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने के कारण देखने को मिलती हैं। गुड़ और चना खाने से शरीर को उपयुक्त मात्रा में फाइबर मिलता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। गुड़ शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है; जिससे मल त्याग करने में कोई परेशानी नहीं होती है।
६) एनर्जी-
गुड़ और चना खाने से आपके शरीर में आयरन की कमी दूर होती है; जिससे आपको एनर्जेटिक महसूस होता है। गुड़ और चना खाने से शरीर को उचित ऊर्जा मिलती है। इसी के साथ, गुड़ और चने के सेवन से शरीर से थकान और कमजोरी दूर होती हैं।
महिलाओं में गुड़ और चना खाने के फायदे-
एनेमिया और आयरन की कमी खास तौर पर महिलाओं में देखने को मिलती हैं। महिलाओं में ताउम्र हार्मोन्स में बदलाव होते रहते हैं; जिससे उनके सेहत पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। इसीलिए, दोस्तों महिलाओं को गुड़ और चने का रोजाना सेवन करना चाहिए; जिससे उनकी काफी समस्याओं पर समाधान मिल सकता है।
१) यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन-
यूटीआई की शिकायत महिलाओं में ज्यादातर देखने को मिलती हैं। गुड़ और चने का सेवन करने से यूटीआई जैसे समस्याओं से हमें काफी राहत मिलती हैं। गुड़ और चना खाने से शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है; जिससे यूटीआई जैसे संक्रमण से बचा जा सकता है।
२) पाचन तंत्र की मजबूती-
कई सारी महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण एक्सरसाइज तथा मॉर्निंग वॉक करने के लिए उन्हें वक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हें कब्ज की समस्या तथा पाचन संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। गुड़ और चने का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती हैं। गुड़ और चने में फाइबर होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं।
३) मेंस्ट्रुअल हैल्थ-
महिलाओं के महावारी चक्र को नियमित करने का काम गुड़ और चना करता है। महिलाओं में माहवारी के दौरान होने वाली तकलीफों को भी कम करने में गुड़ और चना काफी लाभदायक होते हैं। माहवारी के दौरान, महिलाओं में कई सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं। उन्हें नियंत्रित करने का काम गुड़ और चने का सेवन कर सकता है। इसी के साथ, माहवारी के दौरान महिलाओं में होने वाली खून की कमी को भी गुड़ और चने के सेवन करने से दूर किया जा सकता है।
४) आयरन का सोर्स-
महिलाओं में खास तौर पर आयरन की और खून की कमी देखी जाती हैं। इसका कारण भी वैसे ही होता है; महिलाएं घर के सदस्यों का ध्यान रखते हुए खुद का ध्यान रखना भूल जाती हैं। इसीलिए, गुड और चना उनके लिए वरदान के जैसे साबित होता है। गुड़ और चना खाने से महिलाओं को उचित मात्रा में आयरन की पूर्ति होती हैं; जिससे उनके शरीर में हुई आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। गुड़ और चना दोनों ही आयरन के बहुत ही अच्छे सोर्स है; इसीलिए महिलाओं को इनका सेवन रोजाना तौर पर करना चाहिए।
५) मोटापा-
फिजिकल एक्सरसाइज की कमी की वजह से महिलाओं में मोटापे का की समस्या बढ़ती जा रही है। मोटापा होने की वजह से उन्हें कई सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। मोटापे को कम करने के लिए गुड़ और चने का सेवन किया जा सकता है। चने में फैट्स को कम करने वाले घटक मौजूद होते हैं। इसीलिए, चने और गुड़ का सेवन करने से महिलाओं में मोटापा काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसी के साथ, चने और गुड़ में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं; इनका सेवन करने से महिलाओं को उचित पोषण मिलता है।
दोस्तों, सेहतमंद रहने के लिए महंगी दवाइयों का सेवन करने से उचित है; कि आप प्राकृतिक रूप से ही सेहत बरकरार रखें। गुड़ और चना खाने के फायदे तो हमने देख लिए! इसके इतने सारे फायदे हैं, तो इसका सेवन करना बनता है।
तो दोस्तों, उम्मीद है आपको आज का गुड और चना साथ में खाने के फायदे यह ब्लॉग अच्छा लगा हो और काफी इंफॉर्मेशन दे गया हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : खाली पेट मुली खाने के फायदे और नुकसान