नमस्ते दोस्तों आप सभी का स्वागत है, आज हम आपको स्वास्थ्यवर्धक ग्रीन टी को कैसे बनाते हैं, के बारे में जानकारी आपको देने वाले है| कई बार ऐसा होता है कि हम अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन हमारे आलस की वजह से यह हमारे जीवन में आने वाले संघर्षों की वजह से हम थकान महसूस करने लगते हैं और सुस्ती आपको ज्यादा परेशान करती है |
इसलिए शरीर को तरोताजा रखने के लिए अधिकतर सफल लोग ग्रीन टी को पीकर अपने जीवन में उत्साह पैदा कर लेते और जो भी काम हुआ करते हैं वह दिल लगाकर और मन को अपने काबू में रख कर करते हैं |
ग्रीन टी पीने से आपको कई सारे फायदे होते हैं, जैसे कि –
आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नही करता है यदि आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हैं, तो इसके लिए आपको ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद है |
रोजाना पीने वाली चाय की जगह पर आप ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हो तो इससे आपका मोटापा भी कम होता है | बाजार में अलग-अलग प्रकार की ग्रीन टी उपलब्ध है, जैसे कि पतंजलि ग्रीन टी या फिर लिप्टन ग्रीन टी और अन्य ब्रांड के प्रोडक्ट मौजूद है |
तो आइए जानते हैं, इस स्वास्थ्यवर्धक ग्रीन टी को कैसे बनाते हैं ?
ग्रीन टी (green tea) कैसे बनाए ?

ग्रीन टी बनाने के लिए क्या क्या चीज़े लगती है ?
- एक चम्मच ग्रीन टी
- आधा कप पानी
- 1-2 पिंच इलायची पाउडर
- चीनी या शहद स्वाद अनुसार आप एक चम्मच शहद या शक्कर भी ले सकते है |
ग्रीन टी बनाने का विधि :
- ग्रीन-टी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई या पॅन मे आधा कप पानी डालकर उसे गरम करने के लिए गॅस की धीमी आँच पर रखे |
- जब पानी उबलने लगेगा तब उबलते हुए पानी मे ग्रीन-टी पावडर डालकर गॅस को बंद कर दे |
- कढ़ाई को एक प्लेट से धक कर रख दे | जिससे ग्रीन-टी पाउडर का फ्लेवर पानी मे अच्छी तरह से आ जाएगा |
- करीब 2 मिनिट के बाद ग्रीन टी को एक छानी की सहायात से एक कप मे चानकार निकाल ले |
- अब इस छानी हुई चाय मे अपने स्वाद के अनुसार शहद या चीनी और इलायची का पाउडर डालकर चम्मच के ईस्तमाल से अच्छी तरह से मिक्स कर ले |
तो हो गयी आपकी सेहतमंद ग्रीन टी तैयार, आप ग्रीन-टी को हल्का गुनगुना या फिर ठंडा करके कप मे निकालकर पी सकते हो |
लिपटन बॅग्स का ग्रीन टी कैसे बनाये ?
- सबसे पहले आपको एक बड़ा मग या एक बड़ा मग पानी लेना है |
- इस एक मग पानी को गॅस पर किसी भी पॅन मे अच्छी तरह से उबाल ले |
- अब एक ग्रीन बाग को लेकर इसको एक अच्छे कप मे रखदे | इस कप मे उबला हुआ पानी डाल दे |
- ५ मिनिट बाद उस टी बॅग को निकाल कर फेक दे |
अब आपका ग्रीन टी पीने के लिए तैयार है | आप इसको गुनगुना होने के बाद भी या ठंडा होने के बाद भी पी सकते हो |

पढ़े-
दिन की अच्छी शुरूवात कैसे करे हिन्दी मे |
ग्रीन टी को उबलते वक्त क्या ख्याल रखें ?
अगर आपने पाने को ज्यादा उबला है तो आपको थोड़ा देर रुका चाहिए क्योंकि, अधिक उबले हुए पानी में चाय की पत्तियों को डालने से चाय कड़वी हो जाती है | यदि आपको फ्लेवर्ड ग्रीन टी बनाना है तो आप तुलसी के पत्ते या नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हो हो सके तो आप इसे शहद के साथ भी ले सकते हो |
हो सके तो आपको ग्रीन टी का इस्तेमाल बिना दूध के ही करना चाहिए यह आपको बहुत लाभदायक होगा |
अधिक ग्रीन टी पीने से आपको कैफिन अधिक मात्रा में मिलेगा और इससे कोई फायदा नहीं होगा | इसलिए उचित मात्रा में ही कोई भी चीजों को करना चाहिए |
ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान :

दोस्तों यदि आप ग्रीन टी को अच्छे से बना लेते हो और आप इसका सेवन करते हो तो आपको इससे कई सारे फायदे मिलते हैं, जैसे कि-
- यह आपके दिमाग को तेज करता है और आपको याददाश्त बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है |
- बॉडी में कमजोरी दूर करने के लिए आपको ग्रीन टी बहुत ही लाभदाई है |
- बाल झड़ने की समस्या अगर आपको परेशान कर रही है, तो इसे रोकने के लिए आपको ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद है |
- अगर आपको ब्लड प्रेशर है और आपको हाई बीपी की समस्या है, तो आप इसका सेवन करके अपने आप को खतरों से कम कर सकते हो |
- वजन कम करने के लिए या पेट का मोटापा कम करने के लिए बहुत ही लाभदायक है |
- मुंह से बदबू आने की समस्या हो रही है, तो आप इसका सेवन करने से अपने मुंह की बदबू को दूर कर सकते हो |
ग्रीन टी के नुकसान क्या है ?
आइए जानते हैं –
- अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करते हो, तो इससे आपकी बॉडी में अधिक मात्रा में कैफीन जमा होने लगता है और यह आपको नुकसान दायक है |
- अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको अनिद्रा और दस्त या फिर पेट खराब होने की समस्या हो सकती है, इसीलिए इसे उचित मात्रा में ही पीना चाहिए |
- अगर आपको डॉक्टर ने किसी दवा का सेवन करने के लिए कहा है, तो आपको ग्रीन टी का इस्तेमाल नहीं करना है यह आपको परेशानी का कारण बन सकता है |
दोस्तों यह थे ग्रीन टी पीने के फायदे और ग्रीन टी पीने के नुकसान | इसका अधिक इस्तेमाल करने से आप को नुकसान नहीं होने वाला है|
this tea is best