गेंदा के लाभ फूल की जानकारी हिंदी में

गेंदा के फूल बहुत प्रसिद्ध है | गेंदा के फूलों के हार देवी – देवतओं पर चढाए जाते है , इसलिए इसे पवित्र माना जाता है | इसका पौधा २-3 फीट तक ऊँचा होता है | गेंदा को इंग्लिश में Marigold और मराठी में झेंडू कहते है |
इसकी पत्तिया कुछ लंबी , अंत में पतली हो जाती है | पत्तियों पर धारिया बनी होती है | गेंदा के फूल लाल , पीले ,संतरी तथा सफेद रंग के होते है | सभी गेंदों के पौधे के गुण समान होते है |
यह श्वास , पथरी , शूल , बवासीर तथा विषनाशक है | यह कटु , तिक्त , कषाय तथा वात , पित्त नाशक है|
गेंदा के लाभ और घरेलू उपाय :
-
सूजन :
गंदे के पत्तों को पानी में उबालकर सूजे स्थान पर बांधने से सूजन दूर हो जाती है |
-
कान का दर्द :
गंदे की पत्तियों का रस निकालकर कान में डालने से दर्द कम हो जाता है | 4-5 दिन तक लागातार रस डालने से दर्द हमेशा के लिए मिट जाएगा |
-
दांत का दर्द :
गंदे के पत्तो को पानी में उबालकर कुल्ला करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है |
-
दाद :
गंदे के फूलों का रस दाद पर लगाने से दाद और छाजन ठीक हो जाते है | फूलों का रस लगातर , उसके ऊपर उबले हुए पत्तो की पुल्टिस बाँधी जाए तो दाद व छाजन में तुरंत लाभ होता है |
-
खूनी बवासीर :
१० ग्राम गेंदे के पत्ते व ७ नग कालीमिर्च – दोनों को पानी में पीस – छानकर हर पीने से खूनी बवासीर ठीक हो जाती है |
-
स्तनों के रोग :
स्तनों पर खारिश या सूजन होने पर स्तनों पर गेंदे की पत्तियों की मालिश करने से खुजली और सूजन दूर हो जाती है |
-
बर्र का विष :
बर्र द्वारा डंक मारे हुए स्थान पर गेंदे के पत्तो को पीसकर लगाने से तथा पत्तो को पानी में पीसकर व छानकर पिलाने से दर्द और सूजन में शीघ्र लाभ होता है |