गाय के दूध के असरदार फायदे

गाय के दूध के असरदार फायदे

नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको गाय के दूध के असरदार फायदे बताने वाले हैं | हम देखते हैं कि आजकल हर तरफ दूध मिलता है, ज्यादा से ज्यादा लोग भैंस का दूध पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं | दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं कि भैंस का दूध मनुष्य के शरीर को कितना फायदेमंद होता है उससे कई गुना ज्यादा फायदेमंद गाय का दूध होता है | हमारा मतलब ऐसा नहीं है कि भैंस का दूध अच्छा नहीं होता है, लेकिन गाय का दूध हमारे शरीर को संतुलित रखने का काम करता है |

गाय के दूध के असरदार फायदे
गाय के दूध के असरदार फायदे

आयुर्वेद में बताया गया है कि मनुष्य ने सिर्फ गाय का दूध ही पीना चाहिए, क्योंकि गाय का दूध सबसे श्रेष्ठ माना गया है | जिसके कारण आज भी गांव में गाय का दूध अमृत समान समझ कर पीया जाता है | आज हम देखेंगे गाय के दूध के असरदार फायदे |

गाय के दूध के असरदार फायदे -:

आयुर्वेद में गाय के दूध को बहुत महत्व है -:

  • आयुर्वेद में लिखा गया है कि जिस तरह अमृत मनुष्य को जिंदा कर सकता है उसी तरह गाय का दूध मनुष्य को जीते हुए जिंदा रखता है | गाय का दूध मधुर होता है जो लोग गाय का दूध पीते हैं, उन लोगों को पाचन तंत्र की कोई समस्या नहीं होती है | जिसके कारण बहुत सारे लोग आज भी गाय का दूध पीते हुए हम देखते हैं |
  • गाय का दूध धातु वर्धक होता है, जो हमारे शरीर को ताकत देता है | गाय के दूध को बड़े-बड़े ऋषि ओजस वर्धक कहते हैं, क्योंकि गाय का दूध किसी भी रसायन से बना हुआ नहीं होता है | इस आधुनिक दुनिया में बहुत सारे लोगों को ह्रदय रोग होते हैं | जिन लोगों के शरीर में स्निग्ध पदार्थ ज्यादा होते हैं उन लोगों को ह्रदय रोग ज्यादा होते हैं, गाय के दूध में स्निग्ध पदार्थ बिल्कुल नहीं होते हैं |
  • शिशु को मां का दूध जितना जरूरी होता है उतना ही गाय का दूध भी जरूरी होता है | क्योंकि गाय के दूध में कैल्शियम ज्यादा होता है, जो शिशु की हड्डियों को मजबूत बनाता है | जिससे शिशु की सेहत और शिशु की पर्सनैलिटी आकर्षक बनने लगती है | जो लोग दिन भर काम करते हैं उन लोगों ने रात को हल्दी के साथ गाय का दूध पीना चाहिए जिससे आपकी थकान मिट जाएगी |

गाय के दूध के अद्भुत फायदे -:

  • जिन लोगों को हड्डि की प्रॉब्लम होती है उन लोगों ने गाय का दूध पीना ही चाहिए | क्योंकि गाय के दूध में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम ज्यादा होता है उन लोगों को हड्डी की प्रॉब्लम बिल्कुल नहीं आती है |
  • ऐसा कहा गया है कि खाना खाने के बाद हर किसी ने गाय का दूध पीना चाहिए | क्योंकि गाय का दूध संपूर्ण भोजन माना जाता है, जिससे हमारे शरीर को तृप्ति मिलती है और हमारे शरीर का पोषण भी होता है | शरीर का ठीक तरह से पोषण ना होने के कारण हमारे शरीर का विकास नहीं होता है, इसलिए गाय का दूध छोटों से लेकर बड़ों तक पीना ही चाहिए |

गाय के दूध में कौन से पोषक तत्व होते हैं -:

  • गाय के दूध में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है | जिन लोगों को कैंसर जैसा भयानक रोग होता है उन लोगों ने तो गाय का दूध पीना ही चाहिए | क्योंकि गाय का दूध कैंसर को भगाने में माहिर है, मनुष्य को विटामिन डी सिर्फ सूर्य के किरण से और गाय के दूध से ही मिलते हैं |
  • गाय के दूध में अमीनो एसिड, फैट, मिनरल्स, फास्फोरस, कॉपर, आयरन, आयोडीन, फ्लोरिंग, सिलिकॉन, और कैल्शियम होते हैं जो शरीर को तंदुरुस्त बनाने में मदद करते हैं | खासकर नन्हें बच्चों ने गाय का दूध रोजाना सुबह और शाम पीना चाहिए जिससे शरीर का पूरा विकास होगा |
  • जिन लोगों को तुरंत ऊर्जा की आवश्यकता होती है उन लोगों ने गाय का दूध पीना चाहिए | गाय का दूध शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, अगर आप गाय का दूध शहद के साथ या घी के साथ पियोगे तो आपके शरीर में जो भी छोटे छोटे रोग हैं वह चले जाएंगे |

यह थे गाय के दूध के असरदार फायदे |

Leave a Comment