दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान, उचित मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। वहीं, पानी की कमी वजह से शरीर को कोई नुकसान भी उठाने पड़ते हैं। कई लोगों को दिन भर गर्म पानी पीना अच्छा लगता है। दिनभर गर्म पानी पीने से शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं।

इससे तनाव कम होता है, कब्ज की समस्या दूर होती हैं, पेट संबंधित समस्याओं में आराम मिलता है और ब्लड सरकुलेशन बेहतर तरीके से होता है। ऐसे कई फायदे शरीर को दिनभर गर्म पानी पीने से मिलते हैं। तो दोस्तों, आज हम देखने वाले हैं दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान

दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे

आमतौर पर, लोग सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी और शहद मिलाकर पीते हैं। लेकिन, दिन भर गम पानी पीने वाले लोग काफी कम है देखने को मिलते हैं। लेकिन, दिनभर गर्म पानी पीने से शरीर को बहुत सारे फायदों का लाभ मिलता है।

१) वजन घटाना-

अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो उसे कम करने के लिए गर्म पानी पीना आवश्यक होता है। गर्म पानी पीने से हमारी पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है; जिससे हमारा पाचन ठीक से होता है। वजन घटाने के लिए रोज सुबह-शाम खाना खाने के बाद गर्म पानी पीना जरूरी होगा। इससे आपको काफी फायदे मिलते हैं।

२) कब्ज-

दिनभर गर्म पानी पीने की वजह से आपको एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होती है। रोजाना भोजन करने के बाद गर्म पानी पीने से मल त्याग करने में कोई परेशानी नहीं होती है और पेट साफ रहता है। पेट में ऐठन और दर्द की समस्या नहीं रहती है। इसी कारण, दिन भर गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलती है।

३) पाचन तंत्र-

दिनभर गर्म पानी  पीना पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है और खाने को पचाने में आसानी होती है। गर्म पानी पीने से पेट और आंतों को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। यह शरीर से टॉक्सीन बाहर निकालता है। गर्म पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है। गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती हैं।

४) सर्दी जुकाम-

गर्म पानी से छाती में कफ जमा होने से रोका जा सकता है और गले को भी ठीक किया जा सकता है। इसीलिए, मौसम के बदलाव के साथ अगर आपको सर्दी जुकाम हो जाता है; तो आप गर्म पानी का सेवन जरूर करें। इससे आपको सर्दी, जुकाम, गले की खराश तथा गले के अन्य संक्रमण से छुटकारा मिलता है।

५) जोड़ों का दर्द-

हमारी मांसपेशियां लगभग ७५-८०% पानी से बनी हुई होती है। मांसपेशियों की मजबूती के लिए पानी काफी आवश्यक होता है। जोड़ों में हो रहे दर्द को ठीक करने के लिए भी गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। गर्म पानी पीने से जोड़ों में चिकनाहट बनी रहती है; जिससे उनके मूवमेंट में कोई तकलीफ नहीं होती है। जोड़ों का दर्द सर्दियों में आम होता है। इसीलिए, ऐसे वक्त में गर्म पानी का दिन भर सेवन करना लाभदायक होता है।

६) ब्लड सर्कुलेशन-

शरीर में ब्लड सरकुलेशन अगर अच्छा हो, तो हम एक स्वस्थ जीवन जी पाते हैं। इससे ह्रदय रोग, मांसपेशियों में ऐंठन, जोड़ों का दर्द आदि समस्याओं से भी हमें छुटकारा मिलता है। गर्म पानी पीने से ब्लड सरकुलेशन सुचारू रूप से होता है; जिससे हमें हृदय रोग, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

७) सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना-

सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पीने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं। दमा के मरीजों को तली, भुनी चीजें खाने के बाद गर्म पानी का सेवन जरूर करना चाहिए; इससे उनके छाती में जकड़न महसूस नहीं होती हैं। सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू तथा शहद मिलाकर पीने से पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और पेट अच्छी तरह से साफ होता है। इसी के साथ, सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से पूरे दिन भर हमें तरोताजा और फ्रेश महसूस होता है।

८) मासिक चक्र में गुणकारी-

मासिक चक्र के दौरान महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, पेट की मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना, कमर दर्द होना आदि समस्याओं से जूझना पड़ता है। मासिक चक्र के दौरान पूरे दिन गर्म पानी पीने से मांसपेशियों की ऐंठन तथा पेट में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसी के साथ, महावारी के दौरान अगर आपको सिर दर्द होता है; तो इसके लिए भी पूरे दिन गर्म पानी पीना प्रभावी होता है।

पूरे दिन गर्म पानी पीने के नुकसान-

पूरा दिन गर्म पानी का सेवन करना कई सारे लोगों में आपत्तियां उत्पन्न कर सकता है। तो आइए दोस्तों, जानते हैं दिनभर गर्म पानी पीने के नुकसान के बारे में।

१) आंतरिक अंगों को नुकसान-

हमारे शरीर में कई सारे कोशिकाएं और टिशूज बहुत ही नाजुक होती है। गर्म पानी पीने से इन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गर्म पानी पीने से आंतरिक अंगों की जलन भी हो सकती है; जिससे इन्हें छाले पड़ सकते हैं।

२) नसों में सूजन-

अगर आप पूरा दिन गर्म पानी का सेवन करते हैं; तो इससे आपके दिमाग की नसों पर प्रभाव पड़ता है, उनमें सूजन आ जाती है और सिरदर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

३) किडनी पर असर-

किडनी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का महत्वपूर्ण काम करती है। लेकिन, जब आप पूरा दिन गर्म पानी पीते हैं; तो किडनी पर दबाव पड़ता है और वह अपना कार्य सामान्य रूप से नहीं कर पाती हैं।

४) खून में समस्या-

जब आप पूरा दिन गर्म पानी पीते हैं, तो इससे खून में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। इसी कारण, रक्त की कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है। इसी के साथ, पूरा दिन गर्म पानी पीने से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।

५) अनिद्रा-

रात को सोने से पहले या दिनभर गर्म पानी पीने से अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। दरअसल, गर्म पानी पीने से हमारे ब्लड वेसल सेल्स पर दबाव पड़ता है; जिससे आपकी रातों की नींद प्रभावित होती हैं।

दोस्तों, पूरा दिन गर्म पानी पीना सेहत के कई लाभ का राज होता है। लेकिन, कई बार इसके नुकसान की देखने को मिलते हैं। इसलिए बेहतर होगा, कि आप पूरा दिन गर्म पानी पीने से पहले डॉक्टर से उचित परामर्श कर ले।

 तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें :  बुढ़ापे में कमजोरी दूर करने के उपाय

Leave a Comment