गले और छाती में जमा कफ का इलाज
नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको गले और छाती में जमा कफ का इलाज बताने वाले हैं | बहुत सारे लोग छाती में जमा बलगम से बहुत ज्यादा परेशान होते हैं, हमारे शरीर का कोई अंग अगर दर्द करता हो तो हमें दिनभर कोई भी काम करने में दिक्कत आती है, वैसे ही गले में जब बलगम जमा हो जाता है तब मनुष्य को सर्दी, जुखाम, वायरल इन्फेक्शन, ठंड लगना ऐसे विभिन्न प्रकार की शिकायतें आती रहती है | बहुत सारे लोगों को छाती में कफ जमा होने के कारण नाक बहने की समस्या आती है | कई बार जो बूढ़े लोग होते हैं उनको इस वक्त छाती में दर्द होने लगता है |

ऐसे बहुत सारे समस्या गले और छाती में जमा कफ से होती है, कई बार छाती में बलगम जमा होने के कारण मनुष्य हमेशा खासते रहता है जिसके कारण गले में खराश या गले में खिचखिच ऐसे भी समस्या आती है | इसलिए जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करना जरूरी होता है, लोगों को लगता है कि यह समस्या प्राकृतिक तरीके से चली जाती है | लेकिन दोस्तों यह समस्या आसानी से कम नहीं होती है, बलगम का इलाज आपको करना ही पड़ेगा | बलगम के इलाज के लिए देसी घरेलू नुस्खे भी होते हैं, अगर आप इन तरीको को अपनाओगे तो आसानी से छाती में का कफ चला जाएगा | देखा जाए तो यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन यह समस्या हमारे सास से जुड़ी हुई होती है इसलिए इस समस्या को जल्द से जल्द निपटाना जरूरी हे | आज हम देखेंगे गले और छाती में जमा कफ का इलाज |
गले और छाती में जमा कफ का इलाज -:
बलगम जमने के कारण और छाती में कफ के लक्षण -:

- जो लोग बहुत ज्यादा धूम्रपान करते हैं उन लोगों के छाती में बहुत ज्यादा बलगम जमा होती है | इस समस्या से निपटारा पाने के लिए सबसे पहले आपने धुम्रपान बंद करना जरूरी होता है | अगर आप धूम्रपान करते रहोगे तो आपको वायरल इन्फेक्शन होगा, वायरल इंफेक्शन होने से छाती में और ज्यादा कफ जमा होगा जिसके कारण यह समस्या ज्यादा ही होगी |
- इस समस्या को अगर आप नजरअंदाज करोगे तो आपको सर्दी, जुखाम और फ्लू भी हो सकता है | सर्दी, जुकाम होने से और समस्या हमारे शरीर को आने की संभावना होती हे |
- अब हम देखेंगे छाती में कफ के लक्षण, जिन लोगों को छाती में कफ होता है उन लोगों को सांस लेने में बहुत ही परेशानी होती है | कई बार सांस लेते समय मनुष्य अचानक से खस्ने लगता है जिसके कारण छाती का बलगम बाहर निकलने लगता है | लगातार खस्ने से गले में खराश होने की संभावना होती है |
- गले में अगर खराश होती है तो आपको किसी से बातें करने में भी परेशानी होगी | छाती में कफ होने के कारण सीने में जलन होने लगती है | सीने में जलन होने से हमारा पूरा शरीर बिल्कुल दर्द होने लगता है, कई बार छाती में कफ होने के कारण लगातार छीके आती है जिससे सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती हे |
कफ के इलाज के घरेलू नुस्खे -:

- दोस्तों अगर आपको बलगम से छुटकारा पाना है तो यह बलगम शरीर से बाहर निकालना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है | बलगम अगर आप शरीर से बाहर नहीं निकालोगे तो यह समस्या आपको फिर आने की संभावना होती है | बलगम या कफ अगर आपके शरीर में बहुत दिनों तक या महीनों तक रहा तो आपको नाक में या गले में परेशानी हो सकती है | इसलिए कफ निकालने के आयुर्वेदिक उपचार भी आप अपना सकते हो |
- गले की बलगम का देसी इलाज अपनाते समय दो कप पानी में काली मिर्च पीसकर इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लें | अब इस पानी में एक चम्मच शहद डालकर इस मिश्रण का हर रोज शाम को सेवन करें | यह मिश्रण बहुत ही असरदार होने के कारण आपको कफ से छुटकारा जल्द से जल्द मिलेगा | कफ को शरीर से जड़ से निकालने के लिए लहसुन बहुत ही उपायकारक होता है | दिन भर में अगर आप दो-तीन बार भी लहसुन का सेवन करोगे तो आसानी से आपका कफ बाहर निकलने लगेगा | लहसुन का सेवन करने से बलगम तो कम होगी ही लेकिन आपके शरीर की सारी समस्या कम हो जाएगी |
- बलगम से छुटकारा पाने के लिए लहसुन के साथ-साथ आप अदरक का भी सेवन कर सकते हो | अदरक छीलकर इसका टुकड़ा मुंह में रखें, बहुत सारे लोग अदरक के टुकड़े को खा लेते हैं | दोस्तों अदरक को मुंह में रखे खाए नहीं | अदरक चूसने से कफ आसानी से बाहर निकल जाता है, छोटे बच्चों के लिए यह तरीका बहुत ही असरदार होता है |
- एक चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू का रस गर्म पानी में मिलाकर हर रोज २ बार पिए, यह तरीका अगर आप अपनाओगे तो आपका कफ बाहर निकलने के साथ-साथ गले की समस्या भी कम हो जाएगी | जिन लोगों को गले में खराश होती है उन लोगों के लिए यह तरीका फायदेमंद हे |
बलगम वाली खांसी का इलाज और घरेलू उपाय -:

- बलगम वाली खांसी से अगर आप बहुत दिनों से परेशान हो तो आपने आपकी जीवन शैली बदलना भी जरूरी होता है | बहुत सारे लोगों को रोजाना शराब पीने की आदत होती है, दोस्तों रोजाना शराब पीने से आपके छाती का बलगम ज्यादा बढ़ता जाएगा | इसलिए शराब का सेवन करना बंद कर दें, हमने ऊपर जैसे देखा है कि धूम्रपान नहीं करना चाहिए |
- दोस्तों धुम्रपान करने से यह समस्या आपके शरीर में फैलती जाती है जिसके कारण इस समस्या पर उपचार लेना भी असंभव हो जाता है | इसलिए नशीली चीजों से जितना हो सके उतना दूर रहें, रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करें | गर्म पानी का सेवन करने से छाती का बलगम पेट में जा सकता है जिसके कारण सुबह यह बलगम हमारे विष्ठा से बाहर निकल सकता है |
- नहाते समय ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें ,अगर डॉक्टर ने आपको ठंडे पानी का इस्तेमाल करने के लिए कहा है तो आप कर सकते हो | ऊपर दी गई पूरी जानकारी अपनाने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें जिससे आपको किसी प्रकार की प्रॉब्लम नहीं आएगी | बलगम की खांसी दूर करने के लिए अनार का रस गर्म करके पिए, अनार के रस में ऐसे तत्व होते हैं जो बलगम भी कम करता है और खांसी भी कम करता है |
- बलगम वाली खांसी दूर करने के लिए दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिए, ज्यादा पानी पीने से आपके शरीर में जो भी टॉक्सिक मटेरियल होते हैं वह बाहर निकल जाते हैं | बलगम की समस्या दूर करने के लिए हफ्ते में से दो तीन बार भाप ले, भाप लेने से आपका सीना, गला और नाक बिल्कुल साफ रहता है | भाप लेने के साथ-साथ आप जिम में जाकर स्टीम भी ले सकते हो, यह सारे तरीके अपनाने के साथ-साथ आपने आपके खाने पीने की आदतों पर भी ध्यान देना चाहिए |
- जो लोग ज्यादा मसालेदार पदार्थ खाते हैं उन लोगों को यह समस्या ज्यादा आती है, इसलिए मसालेदार पदार्थ ना खाएं हमेशा सॉफ्ट चीजों का सेवन करें जिससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और बलगम वाली खांसी से भी छुटकारा मिलेगा |
यह था गले और छाती में जमा कफ का इलाज | दोस्तों अगर आपको हमें कोई सवाल पूछना है तो आप हमें नीचे दिए गए हुए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो |