नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम बात करने वाले हैं ठंड में क्या खाएं और क्या ना खाएं,दोस्तों, हमारे देश में हर एक मौसम की अलग खासियत होती है। हर एक मौसम में हमें अपना ख्याल रखने के लिए कई सारे चीजों में बदलाव लाना होता है। ठंड के मौसम में मांसपेशियों में ऐंठन, जोड़ों के दर्द, एलर्जीक खांसी, जुखाम, सर्दी आदि स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसीलिए, सर्दी के मौसम में हमें खुद का, बुजुर्गो तथा छोटे बच्चों का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। ठंड के मौसम में जितना मजा बाहर घूमने आता है, उतना ही खाने में भी आता है।
ठंड के मौसम में सब्जियां भी बहुत अच्छी और ताजी मिलती हैं। सर्दियों के मौसम में भूख भी बड़ी लगती है और कुछ अच्छा खाने का मन होता है। इसलिए, हमारी मां, दादी, नानी हमारे लिए मेथी के लड्डू, सोंठ के लड्डू बनाते हैं; जिससे हमें ताकत मिलती है और हम ठंड के मौसम में हो रहे बदलाव का सामना कर सकते हैं। ठंड के मौसम में कुछ चीजें खाने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। इसी के साथ, कुछ चीजें ऐसी होती हैं; जिनको ठंड में खाने से शरीर को नुकसान होते हैं। तो दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं ठंड में क्या खाएं और क्या ना खाएं
ठंड में क्या खाएं
ठंडी के मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हम चवनप्राश, हल्दी वाला दूध आदि सप्लीमेंट्स तो लेते ही हैं। लेकिन, हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में खाने पीने की चीजों का भी हमें काफी ध्यान रखना पड़ता है। ठंड के मौसम में सब्जियां बड़ी अच्छी मिलती हैं। इसीलिए , सब्जियों का सेवन करने में मजा भी बहुत आता है। तो दोस्तों, जानते हैं ठंड के मौसम में कौनसी चीजें खाना चाहिए; जिनसे हमें ताकत मिलती हैं।
१) स्प्राउट्स-
सर्दी के मौसम में सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का समावेश करना सेहत के लिए काफी बेहतर माना गया है। अनाज को अंकुरित करने के बाद उसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। मूंग, मटर, चना, सोयाबीन आदि प्रकार के अनाज को अंकुरित करके खाया जा सकता है। यह एक सस्ता, सरल, आसान और पोषण से भरा हुआ अनाज का नाश्ता साबित होता है। अंकुरित अनाज को आप सलाद या सूप के रूप में भी खा सकते हैं। विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन आदि पोषक तत्वों से भरा हुआ अंकुरित अनाज पचने में भी काफी आसान होता है और हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूती प्रदान करता है। इसी के साथ, अंकुरित अनाज का सेवन करने से ठंड के मौसम में हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
२) जूस और हेल्थी ड्रिंक्स-
फलों का जूस, दही, छाछ, नींबू का पानी, नारियल का पानी आदि फ्रूट ड्रिंक्स आपके लिए ठंड के मौसम में काफी लाभकारी साबित होते हैं। उनके सेवन से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। भोजन के बाद अक्सर लोग छांछ लेते हुए दिखते हैं। यह एक ऐसा हेल्थ ड्रिंक है, जिसमें फैट की मात्रा दूध के मुकाबले काफी कम होती हैं। नारियल का पानी पीने से हमारा ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है। खट्टे फलों का रस जैसे; नींबू पानी या ऑरेंज जूस यह वेट लॉस, ब्लड प्यूरीफाय करने में और एलर्जी से लड़ने में सहायक होते हैं।
३) सलाद-
जैसे कि हमने देखा, कि ठंड के मौसम में सब्जियां भरपूर मात्रा में मिलती है और हमें सब्जियों का सेवन करने से भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। इसीलिए, सर्दियों में सलाद का सेवन बहुत गुणकारी होता है। कम कैलरी वाला और हाई फाइबर वाला, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आहार लेना चाहते हैं; तो सलाद एक अच्छा विकल्प साबित होता है। सलाद में कच्ची सब्जियां इस्तेमाल की जाती है; जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, प्राकृतिक एंजाइम्स और फाइबर होता है। इसीलिए, इनके सेवन से हमारे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और उचित मात्रा में पोषण भी मिलता है। सलाद का सेवन हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है, वजन नियंत्रित रखता है और ठंड के मौसम में यह काफी पोषक होता है।
४) ड्राई फ्रूट्स-
बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, खजूर और अंजीर जैसे सुके मेवे ठंड के मौसम में सेहत के लिए सबसे बेहतर होते हैं। ड्राई फ्रूट्सगर्म तासीर वाले होते हैं, जो ठंड के मौसम में एडजस्ट होने के लिए हमें मदद करते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से हृदय रोग, मधुमेह, डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या और मोटापा जैसी बीमारियों से हमें छुटकारा मिलता है। इसी के साथ, ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। ड्राई फ्रूट्स में पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
५) अंडा-
अध्ययन के अनुसार, सर्दियों में अंडे का सेवन विटामिन डी की कमी को पूरा करता है। वैसे तो, अंडे का सेवन हर एक मौसम में किया जा सकता है। लेकिन, सर्दी में इसका खास लाभ मिलता है। अंडे में प्रोटीन, विटामिंस, मिनरल्स, फैट्स, बायो एक्टिव कंपाउंड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं; जो हृदय रोग, कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करते है और हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
६) अदरक-
अदरक में एंटी एलर्जी गुण पाए जाते हैं; जो सर्दियों में होने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम को रोकने में काफी मददगार होते हैं। इसी के साथ, अदरक का सेवन मोटापे को कम कर आपका वजन घटाने में मदद करता है। अदरक को सब्जियों में डाला जाता है या अदरक की चाय बनाकर पी जाती हैं। अदरक आप कैसे भी सेवन करें, इसका फायदा आपको जरूर मिलता है।
७) खट्टे फल-
अमरूद, संतरा, नींबू, पाइनएप्पल तथा अंगूर जैसे विटामिन सी युक्त फलों का सेवन ठंड के मौसम में जरूर करना चाहिए। विटामिन सी हमारे शरीर को इम्युनिटी प्रदान करता है और कई इंफेक्शन से बचाता है।
ठंड में क्या ना खाएं
ऐसे कई पदार्थ होते हैं; जिनको खाने से ठंड के मौसम में आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
१) केला-
वैसे तो, केला खाने से हमें कई सारे लाभ मिलते हैं। लेकिन, जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, साइनस, एलर्जी तथा श्वसन संबंधित कोई समस्या है; तो ऐसे लोगों को ठंड के मौसम में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। केला पचने में भारी होता है और मीठा भी होता है। इसको खाने से आपको सर्दी, जुखाम जैसे समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
२) दही-
आयुर्वेद के माने, तो दही का सेवन सर्दियों में वर्जित है। क्योंकि, दही खाने से छाती में बलगम को बढ़ावा मिलता है; जिसका असर पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर होता है। दही की प्रकृति कफ-कार होती है। इसीलिए, इसको खाने के बाद छाती में बलगम जमा हो सकता है। जिन लोगों को सर्दी, खांसी, अस्थमा, श्वसन संबंधित समस्याएं है; तो ऐसे में इन लोगों को खासकर रात के समय दही का सेवन करने से बचना चाहिए।
३) तली भुनी चीजें-
दोस्तों, ठंड के मौसम में अदरक की चाय के साथ गरमा गरम पकोड़े खाना किसे पसंद नहीं है? लेकिन, ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से ठंड के मौसम में छाती में बलगम जमा हो जाता है और हमें सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसी के साथ, तली भुनी चीजों में फैट की मात्रा अधिक होती है। इनको खाने से शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ जाता है और काफी तकलीफ से हो सकती हैं।
४) ठंडी चीजें-
आइस क्रीम, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक तथा कुल्फी जैसी ठंडी चीजों का सेवन ठंड के मौसम में वर्जित है। इनका सेवन करने से छाती में बलगम जमा हो सकता है और कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सर्दी के मौसम में ठंडी चीजों का सेवन इम्युनिटी कमजोर बनाता है, पाचन तंत्र में गड़बड़ी बढ़ता है और शरीर में आलस बढ़ाता है।
दोस्तों, ठंडी का मौसम आने के बाद हमें बहुत कुछ करने का मन होता है। क्योंकि, यह मौसम बड़ा सुहाना होता है। हम घूमने फिरने जाते हैं, तो सारे खाने के नियम तोड़ देते हैं। लेकिन, इसकी वजह से हमें काफी तकलीफ हो सकती हैं। इसीलिए, सर्दियों में कुछ चीजों का परहेज कीजिए और ठंड के मौसम का आनंद लीजिए।
उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : एसिडिटी होने पर क्या खाएं और क्या ना खाएं