नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम बात करने वाले हैं फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, हमारी सेहत का ध्यान रखने के लिए हम अपने आहार पद्धति पर विशेष ध्यान देते हैं। संतुलित आहार लेने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। उसी के साथ, फलों का सेवन करने से शरीर को अधिक लाभ मिलते हैं। अलग-अलग प्रकार के फलों में अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व कम, ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। फलों में पानी की उचित मात्रा होती है, जो शरीर को कई सारे फायदे दिलाती है। बचपन से सुनते आ रहे हैं, कि फल खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन, इसके पीछे की वजह बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं।
दरअसल, फल खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। फल खाने के बाद पानी पीने से हमारी पाचन शक्ति में गड़बड़ी आ सकती हैं। इसी के साथ, कई अन्य परेशानियां भी देखने को मिलती हैं। फल खाने के पूर्व और फल खाने के बाद आधे से एक घंटे तक पानी पीना नहीं चाहिए। फलों में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं; जो पानी पीने के बाद शरीर को उचित मात्रा में नहीं मिल पाते। तो दोस्तों, आज जानेंगे फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं के बारे में।
फल खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए
फलों का सेवन करने के बाद पानी पीना मना है। ऐसा इसलिए क्योंकि, फलों के सेवन के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर को कई सारे नुकसान होते हैं।
१) पाचन तंत्र में बाधा-
फलों को खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर में मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम्स पर उसका बुरा प्रभाव पड़ता है और हमारा डाइजेशन खराब हो जाता है। डाइजेशन धीमा होने के कारण खाना ठीक तरीके से डाइजेस्ट नहीं होता है। इसी कारण, पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट फूलना आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसीलिए, फलों को खाने के तुरंत बाद पानी पीना वर्जित है।
२) मोटापा-
फलों का सेवन करने के तुरंत बाद पानी का सेवन करने से आपको मोटापे की शिकायत हो सकती हैं। जैसे कि हमने देखा, फलों को खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और खाना अनडाइजेस्टेड हो जाता है। यह अनडाइजेस्टेड फूड फैट्स के रूप में बदल जाता है और हमें मोटापे की शिकायत होती है।
३) सर्दी खासी-
फलों का सेवन करने के बाद पानी पीने से आपको सर्दी, खांसी, जुकाम की समस्या हो सकती हैं। इसीलिए, फलो का सेवन करने के लगभग आधे घंटे तक पानी पीना वर्जित है।
४) डायबिटीज-
फलों का सेवन करने के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है और खाना अनडाइजेस्टेड रह जाता है। यह अनडाइजेस्टेड खाना वसा में बदल जाता है; जो इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। इंसुलिन की मात्रा बढ़ने से आपको डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए, फलों का सेवन करने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
५) डायरिया-
लिची, तरबूज जैसे फलों में पहले से ही पानी की उचित मात्रा होती है। ऐसे में, इन फलों का सेवन करने के बाद पानी पीने से मल त्याग जल्दी जल्दी होने लगता है; जिससे आप को दस्त तथा डायरिया की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। इसीलिए, फलों का सेवन करने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
६) अन्य समस्याएं-
खीरा, तरबूज, चीकू, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, पाइनएप्पल, संतरा, कीवी, अनार जैसे फलों में पानी की मात्रा पहले से ही अच्छी खासी होती है। ऐसे में अगर आप इन फलों का सेवन करने के बाद पानी पीते हैं; तो इससे आपको कई और अन्य परेशानियां देखने को मिलती है। फलों का सेवन करने के बाद पानी पीने से फलों का पोषण शरीर को उचित रूप से नहीं मिल पाता है। इसी के साथ, शरीर के पीएच लेवल में भी गड़बड़ी आ जाती है और और शरीर में पानी की अधिकता हो जाती है।
फल खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए
दोस्तों, जैसे कि हमने देखा, फलों के सेवन के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। ऐसे में, इस आदत को छोड़ना बहुत जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स की माने, तो फलों का सेवन करने के लगभग आधे से एक घंटे तक पानी का सेवन वर्जित है। आप फलों को खाने के ४५ मिनट-१घंटे बाद पानी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। उसी के साथ, फलों के आवश्यक पोषक तत्व शरीर में उचित रूप से अवशोषित हो जाते हैं और शरीर इनका लाभ उठा पाता है।
दोस्तों, आज का टॉपिक दिखने में काफी आसान और सरल लग रहा है। लेकिन, इस छोटी सी; लेकिन गलत आदत को पालने से शरीर को कई सारे नुकसान होते हैं। इसी कारण, फलों के उचित पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते हैं। इसीलिए, इस आदत को छोड़ना ही उचित होगा।
उम्मीद है, दोस्तों आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : मिनरल वॉटर पीने के फायदे