नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम बात करने वाले हैं पिगमेंटेशन के लिए फेस वॉश, आजकल हर किसी को अपनी त्वचा स्वस्थ और मस्त चाहिए होती है। ग्लोइंग त्वचा के लिए हम सब बहुत मेहनत करते हैं और वक्त आने पर पैसा भी खर्च करते हैं। सुंदर त्वचा को और ज्यादा निखारने के लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। पर इतना सब कुछ करके भी वातावरण में बढ़ता प्रदूषण, धूल, मिट्टी हमारी त्वचा के लिए काफी खतरनाक साबित होता है। इस प्रदूषण की वजह से पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स, पिंपल्स, एजिंग जैसी त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वैसे तो, पिगमेंटेशन बढ़ती उम्र के साथ आने वाली त्वचा संबंधित समस्याओं में से एक आम समस्या है। लेकिन, आजकल कम उम्र में ही पिगमेंटेशन की समस्या उभरने लगी है। इसके लिए प्रदूषण के साथ-साथ, खानपान में आया बदलाव और तनावपूर्ण जीवनशैली भी उतने ही जिम्मेदार है। हानिकारक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा पर बुरा असर होता है। इसीलिए, आज हम कुछ ऐसे फेस वाश के बारे में जानेंगे; जिनका इस्तेमाल करके आप पिगमेंटेशन को दूर रख सकते हैं।
पिगमेंटेशन क्या होता है
पिगमेंटेशन तब होता है, जब आपकी त्वचा के किसी हिस्से की कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। उन्हें पोषक तत्व मिलना बंद हो जाता है और त्वचा का यह हिस्सा सामान्य त्वचा के रंग से गहरा होता जाता है। इस प्रभावित त्वचा पर गहरे रंग का पैच बन जाता है। कभी-कभी यह पैच बहुत बड़े होते हैं और दिखने में काफी अजीब दिखते हैं। यह पैचेस ज्यादातर चीकबोंस के आसपास, माथे पर और मुंह के पास दिखाई देते हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती हैं; क्योंकि उनमें हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं।
पिगमेंटेशन के कारण
पिगमेंटेशन होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें; तनावपूर्ण जीवन शैली, खानपान में आया बदलाव (जैसे जंक फूड कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक मात्रा में सेवन), महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण तथा अनुवांशिकता भी एक कारण हो सकता है। इसी के साथ, सूरज की हानिकारक किरणों में ज्यादा देर तक स्किन एक्सपोजर भी पिगमेंटेशन का कारण बनता है। त्वचा संबंधित कई संक्रमण की वजह से ही पिगमेंटेशन हो सकता है।
पिगमेंटेशन के लिए फेस वॉश
पिगमेंटेशन की समस्या से निजात पाने के लिए आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस वॉश आपके चेहरे पर प्रदूषण की वजह से जमी धूल, मिट्टी तथा सनबर्न को दूर करने में काफी प्रभावी होते हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं, कौनसे फेस वॉश का इस्तेमाल करके पिगमेंटेशन से बच सकते हैं।
१) डाबर वाटिका सैंडलवुड फेस वॉश-
यह फेस वॉश पूरी तरीके से प्राकृतिक घटको से बनाया गया है। इसमें मौजूद चंदन आपकी त्वचा को निखारने में और दाग हटाने में काफी मददगार साबित होता है। इस फेस वाश में डाला गया केसर हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या को काफी हद तक कम कर देता है। केसर और चंदन पुराने जमाने से चेहरे की रंगत को निखारने और सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं। पिगमेंटेशन की समस्या के लिए आप इस फेस वॉश का जरूर इस्तेमाल करें।
२) मेलावॉश फेस वॉश-
इस फेस वॉश में ग्लाइकोलिक एसिड, सोडियम लॉरेल सल्फेट, सोडियम हाइड्रॉक्साइड और ऐसे अन्य कई घटक शामिल होते हैं। इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की गहराई से सफाई होती है और पिगमेंटेशन की समस्या दूर हो जाती है। इसी के साथ, डेड स्किन सेल्स निकल जाती है। आप डॉक्टर की उचित सलाह लेकर इस फेस वॉश का जरूर इस्तेमाल करें।
३) फ्रूट एएचए फेस वॉश फॉर हाइपर पिगमेंटेशन-
इस फेस वाश में हाइड्रोक्सी एसिड महसूस होता है; जो आपकी त्वचा को पिगमेंटेशन से बचाता है। झाइयों की समस्या दूर करने के लिए आप इस फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेस वॉश साबुन और सल्फेट फ्री है। इसमें फलों के एएचए का इस्तेमाल किया गया है; जो आपकी त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करता है और आपकी त्वचा से डेड स्किन निकाल देता है। इसी के साथ, इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में निखार आता है और स्किन टोन सुधारने में मदद मिलती है।
४) पिलग्रिम रेड वाइन फेस वॉश क्लींजर-
रेड वाइन एक्सट्रैक्ट, विटामिन सी और एलोवेरा युक्त इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा से पिगमेंटेशन के लक्षण जैसे; झुर्रियां, काले धब्बे, एजिंग के लक्षण काफी हद तक कम हो जाते हैं। एलो वेरा, विटामिन सी और रेड वाइन आपकी त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं और काले दाग धब्बे दूर करने में सहायता करते हैं। इसी के साथ, त्वचा के रोम छिद्र को क्लीन करने का काम भी करते हैं।
५) केसर, मारुला और यलेंग यलेेंग फेस वॉश-
ड्राई स्किन टाइप के लोगों को इस फेस वॉश का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा गहराई से साफ होती है। त्वचा पर प्राकृतिक चमक लौट आती है और काले दाग धब्बे दूर होते हैं। इसी के साथ, पिगमेंटेशन की समस्याओं से भी निजात पा सकत है। झाइयों को दूर करने के लिए यह फेस वॉश बेस्ट है।
दोस्तों, ऊपर दिए गए फेस वॉश में कुछ फेस वाश प्राकृतिक है; तो कुछ केमिकल युक्त है। पिगमेंटेशन की समस्या से निपटने के लिए आप पहले डॉक्टर से उचित परामर्श ले और उसके बाद ही इन फेस वॉश का इस्तेमाल करें। ताकि आपको केमिकल युक्त फेस वाश इस्तेमाल करने से कोई साइड इफेक्ट ना हो।
तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आजका पिगमेंटेशन के लिए फेस वॉश यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : पिगमेंटेशन के लिए घरेलू उपाय