नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम बात करने वाले हैं आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए,हमारे शरीर का हर एक अंग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इन्हीं कई महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, आंखें। आंखें हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग होता है। बदली हुई जीवनशैली और बदली हुई खानपान पद्धति की वजह से हमारी आंखों पर भी काफी परिणाम देखने को मिलते हैं। आजकल हर काम मोबाइल या लैपटॉप के सिवा हो ही नहीं सकता! इसी कारण, हम घंटों तक काम करते रहते हैं और इससे हमारी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती हैं। फास्ट फूड का सेवन करने से शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है; जिसका सीधा असर आंखों पर देखने को मिलता है।
विटामिंस और पोषक तत्वों की कमी की वजह से आंखों में कमजोरी आ जाती है। ज्यादा देर तक मोबाइल, टीवी, लैपटॉप देखते रहने से आंखो को काफी परेशानी होती है। कई बार धूल, धुआं, प्रदूषण आदि घटकों के कारण भी आंखों में जलन, सूजन, आंखो की एलर्जी और आंखे लाल होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं का सामना करने के लिए डॉक्टर के पास जाना तो आवश्यक होता ही है। लेकिन, घर बैठे भी अपनी आहार पद्धति और जीवन पद्धति में कुछ अच्छे बदलाव करके हम आंखों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए क्या खाया जाए।
आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए
संतुलित आहार निरोगी जीवन जीने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसी के साथ, संतुलित आहार लेने से हमारी आंखों को भी कोई परेशानी नहीं होती हैं। तो आइए, जानते हैं आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए कौन सा आहार लेना चाहिए।
१) गाजर-
बीटा कैरोटीन और विटामिन ए युक्त गाजर का सेवन करने से आंखों की कई परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। गाजर में मौजूद इन दोनों तत्वों की वजह से आंखों को मजबूती मिलती हैं; जिससे आंखों की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए आप गाजर का किसी भी रूप में सेवन कर सकते हैं। गाजर का सलाद, जूस बनाकर खा सकते हैं।
२) हरी सब्जियां-
हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए उपयुक्त होते हैं। इसी के साथ, हरी सब्जियों में मौजूद आयरन भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से हमारी इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होती है। इसीलिए, आंखों की समस्याओं के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अवश्य करें।
३) विटामिन सी युक्त फल-
नींबू, संतरा, मौसंबी जैसे विटामिन सी से भरपूर फलों का अपने आहार में समावेश करें। इन फलों को खाने से आंखों की ड्राइनेस दूर होती है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। विटामिन सी युक्त फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए के तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए काफी गुणकारी होते हैं।
४) आंवला-
बाल और स्किन संबंधित समस्याओं के साथ-साथ, आंवला आंखों की समस्याओं के लिए भी काफी कारगर होता है। आंवले का सेवन करने से आंखों की रोशनी को मजबूत किया जा सकता है। आंवले में मौजूद विटामिन सी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोज सुबह खाली पेट आंवले का जूस लेने से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। आंवला एक ऐसा फल है, जिसको आप कई रूपों में खा सकते हैं। आंवला कच्चा खा सकते हैं, आंवले का मुरब्बा, आंवले की चटनी, आंवले का जूस आदि रूप में आंवले का सेवन कर सकते हैं।
५) बादाम-
दिमाग को तेज करने वाला बादाम आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी उपयुक्त होता है। बादाम भिगोकर खाने से आंखों को काफी लाभ मिलते हैं और आंखों की समस्याएं काफी कम हो जाती हैं। बादाम में मौजूद विटामिन ई आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मददगार होता है। आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए बादाम भिगोकर रोजाना खाएं।
६) फिश-
सेलमन, टूना, ट्राउट, एंकोवी देसी मछलियों का अपने आहार में समावेश करने से आंखों की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इन मछलियों में प्राकृतिक डीएचए पाया जाता है; जो रेटीना में पाया जाने वाला फैटी एसिड है और आंखों के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। आंखों की ज्योति मजबूत बनाने के लिए इन मछलियों का अवश्य सेवन करें।
७) इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के अतिरिक्त उपयोग से बचें-
दोस्तों, हम सब जानते हैं; मोबाइल, लैपटॉप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। लेकिन, एक हद तक हर चीज का इस्तेमाल करना ठीक होता है। हद से ज्यादा किया गया इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, आप की आंखों की परेशानियों को दूर करने के लिए आप सीमित मात्रा में मोबाइल तथा लैपटॉप, टीवी का इस्तेमाल करना सीख ले। जितनी जरूरत हो, उतना ही उसका इस्तेमाल करना ठीक है। अगर काम कुछ ज्यादा ही जरूरी हो, तो बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए। उस समय आंखें बंद करके शांति से बैठना चाहिए या आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे आंखों पर आया तनाव कम होने में मदद मिलती है।
८) एक्सरसाइज-
एक्सरसाइज ना सिर्फ आपके शरीर को, बल्कि आंखों को भी मजबूती प्रदान करती हैं। आंखों की छोटी-छोटी एक्सरसाइज करने से आंखों को काफी हद तक राहत मिलती है और आंखों की थकावट, कमजोरी दूर होने में मदद मिलती है। आइबॉल्स ऊपर, नीचे, दाएं, बाए घुमाने से भी आंखों की एक्सरसाइज हो जाती हैं।
दोस्तों, आंखें हैं तो यह हसीन जहां हम देख पा रहे हैं। इसीलिए, अपनी खूबसूरत आंखों का ध्यान रखें। ताकि, आप इस खूबसूरत दुनिया को लंबे समय तक देख सके।
उम्मीद है, आपको आज का आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : विक्स की भाप लेने के फायदे और नुकसान