दूध के फायदे

दूध को अमृत माना गया है दूध हल्का तथा गुणकारी होता है |आज हम जानेंगे दूध के फायदे हिंदी में | यह शक्तिदायक होता है | शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दूध से उत्तम कोई वस्तु नहीं है | दूध हड्डियों को पोषण देता है तथा शरीर की दुर्बलता को कम करता है | केवल दूध ही ऐसा पदार्थ है जिसके ऊपर से रक्त ,मांस , चरबी और मस्तिक बढ़ते हैं | दूध से मलाई मक्खन , छाछ ,घी पनीर आदि बनते हैं , जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है |दूध की मलाई पोस्टिक और शीघ्र हजम होने वाली होती है |दूध से मक्खन निकालने के बाद भी उसमें पोषक तत्व बने रहते हैं |
दूध कई प्रकार का होता है और प्रत्येक के अपने अलग -अलग गुण होते हैं |भैंस का दूध शरीर को बल देता है तथा चर्बी बढ़ाता है |गाय का दूध अमृत माना गया है | मां के दूध के बाद सभी देशो में गाय का दूध सर्वश्रेष्ठ माना गया है | दूध मानव जीवन के लिए वरदान है |
दूध के घरेलू उपाय :
अफारा :
दूध में इलायची या पीपल डालकर पीने से लाभ होता है |
शयरोग :
रोगी को बकरी के दूध का सेवन करना लाभदायक रहता है |
प्यास :
दूध का शरबत पीने से प्यास और बेचैनी दूर होती है |
आंखों में जलन :
पलकों पर मक्खन मलने से आंखो में तरावट आकर जलन दूर होती है |
जलन :
हाथ पैरों में जलन होने पर मक्खन में मिश्री मिलाकर खाने से जलन दूर होती है |
टी.बी :
एक तोला मक्खन 6 तोला शहद और एक सोने का अर्क मिलाकर चाटने से लाभ होता है |
सिर दर्द :
गाय के 500 ग्राम दूध में गर्म पानी में धूली हुई एक छटांग इमली डालकर एक घंटा रख दे | फिर दूध को फाड़कर ,पनीर बनाकर ,फटे हुए पानी में मिश्री डालकर पीने से तीन- चार दिन में ही सिर दर्द ठीक हो जाता है |
कान का दर्द :
बकरी के दूध में संमभाग सिरका मिलाकर कुनकुना कर कुछ बूंदे कान में डालने से दर्द दूर होता है|
सुखी खांसी :
सूखी खांसी होने पर बकरी के ताजा निकले हुए मिश्री मिलाकर खांसी दूर होने तक पिए|
कब्ज :
सुबह कुनकुना फीका दूध पीने से मल साफ होता है | अधिक गर्म दूध सेवन ना करें अंयथा दस्त होने का रहता है|