दही के फायदे

दही को इंग्लिश में curd कहते है | दूध को जमा कर दही बनाया जाता है ,जो खाने में रुचिकर वह पाचक होने के साथ-साथ पौष्टिक व अनेक गुणों में लाभकारी होता है | दही बलवर्धक ,गुणकारी ,जलन को शांत करने वाला वह उदर रोग में लाभकारी होता है | खांसी , जुकाम ,शरीर के जोड़ों के दर्द में दही का सेवन हानिकारक होता है |दही एक उत्तम पदार्थ है | जिसके सेवन से पाचन क्रिया सहज होने के साथ पित्त ,कफ वायु विकार से मुक्ति मिलती है यही है सबसे बढ़िया दही के फायदे |
दही को मथकर मक्खन निकालने के बाद जो शेष रह जाता है उसे छाछ कहते हैं |गर्मियों के मौसम में छाछ धुप ,गर्मी तथा उनके प्रभाव से बचाकर हमारी रक्षा करते हैं |हमारे हमेशा ताजा छाछ का ही प्रयोग करना चाहिए | खट्टे हो जाने पर इसकी उपयोगिता कम हो जाती है |
दही के घरेलू उपाय :
दही के फायदे में आज हम जानेंगे दही खाने के फायदे या दही का इस्तमाल कैसे करते है जिससे आप घरेलु उपाय कर सकते हो |
आधासीसी :
आधा सिर के दर्द में दही चावल खाने से लाभ होता है |
बेचैनी :
दही की लस्सी में भुना जीरा व सेंधा नमक मिलाकर पीने से गर्मी तथा बेचैनी दूर होती है |
मुंहासे :
नीम के पत्ते तथा सिरस की छाल 5-5 ग्राम पीसकर दही में मिलाकर चेहरे पर लेप लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं |
पेट में कीड़े :
बच्चों के पेट में कीड़े हो जाने पर छाछ में सौंफ और अजवायन पीसकर पिलाने से कीड़े मर जाते हैं |
पेट में कांच :
यदि पेट में कांच चला गया हो तो भर पेट दही खाने से उसका प्रभाव नष्ट हो जाता है |
पेचिच :
दही में इसबगोल की भूसी मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करने से लाभ होता है |
आंतों की सूजन :
प्रतिदिन दही का सेवन करने से आंतों की सूजन दूर होती है |
आग जलने पर :
छाछ में कपड़ा भिगोकर बांधने से जलन दूर होती है |
मुंह के छाले :
दही की मलाई खाने और छालों पर लगाने से छालों में आराम मिलता है |
बाल झड़ना :
बालों में दही की मालिश करके बिना साबुन लगाए सिर धोने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है तथा बाल काले और चमकीले बनते हैं |
उदर विकार :
दही के रायते में सेंधा नमक ,मिर्च व भुना जीरा डालकर खाने से पेट की खराबी दूर हो जाती है |
रंग निखार :
बेसन में दही मिलाकर शरीर पर लेप लगाने से कुछ ही देर बाद स्नान करने से त्वचा कोमल बनती है तथा सांवलापन दूर होकर रंग निखरता है |
दाग धब्बे :
प्रतिदिन रात को सोने से पहले छाछ से चेहरे पर मालिश करके मुंह धोने से कील मुंहासे दूर होकर त्वचा चिकनी और दाग धब्बे कम हो जाते हैं|