आप सभी का स्वागत है | क्या आप चेहरे का निखार पाने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हो ? लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हो रहा है ? जानिए हमारे चेहरे का निखार बढाने वाले १५ असरदार तरीके |
चेहरे का निखार क्यों जरूरी है ?

- अगर हमारे चेहरे पर निखार और चमक हो तो हमारी पर्सनैलिटी बाकी के लोगों से अलग दिखती है खासकर महिलाओं ने चेहरे पर निखार बनाए रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है |
- बहुत सारी महिलाएं ऐसी होती है जो बिना मेकअप की घर के बाहर तक नहीं निकलती है जिसके कारण महिलाओं को दिन भर अपने मेकअप पर वक्त खर्च करना पड़ता है |
- महिलाएं अगर पहले से ही चेहरे की ठीक तरह से निगाह रखती है तो महिलाओं के चेहरे पर निखार हमेशा के लिए रहेगा |
- जिन लोगों का रंग सांवला होता है उन लोगों के लिए फेस पर ग्लो लाने के लिए काफी तरीके है, हर किसी को लगता है कि हम खूबसूरत दिखने चाहिए जिसके कारण चेहरे पर निखार लाना जरूरी होता है |
महिलाओं का चेहरा काला क्यों पड़ता है ?

- बहुत सारी महिलाएं ऐसी होती है जो ठीक तरह से अपने चेहरे का ख्याल नहीं रख पाती है, पहले से ही अगर आप चेहरे का ख्याल नहीं रखोगे तो इससे आपके चेहरे पर कालापन दिखने लगेगा |
- चेहरे पर कालापन आने के कारण बहुत सारी महिलाएं कॉस्मेटिक लोशन और ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर करना शुरू कर देती है |
- चेहरे की त्वचा काफी मासूम होती है जिसके कारण अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में चेहरे पर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करोगे तो इससे चेहरा काला दिखने लगेगा |
- इसलिए महिलाओं ने चेहरे पर ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, अगर आप प्राकृतिक खूबसूरती के तरीके इस्तेमाल करोगे तो इससे आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार रहेगा और आप हमेशा सुंदर दिख सकोगी |
- बहुत सारी महिलाएं दिन भर चेहरे को कभी भी साफ नहीं करती है, महिलाओं को हम बताना चाहता है कि अगर आप चेहरे को दिन भर में ३ से ४ बार साफ करती हो तो आपके चेहरे का कालापन थोड़े ही दिनों में चला जाएगा |
चेहरा बेजान होने के कारण क्या है ?

- जब तक हमारे शरीर को सारे पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तब तक हमारी त्वचा में निखार नहीं आता है इसलिए जिन चीजों आप खाते हो उन चीजों में सारे पोषक तत्व होना जरूरी है |
- लगातार ब्यूटी प्रोडक्ट का या कॉस्मेटिक लोशन का इस्तेमाल करने से चेहरा बेजान दिखने लगता है, इसलिए लगातार ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें |
- जिन महिलाओं का और लड़कियों का पेट साफ नहीं रहता है, अक्सर उनका चेहरा बेजान रहता है | चेहरा बेजान होने के कारण बहुत सारे हैं | जैसे कि शरीर में पानी कम होना, कब्ज होना,पाचन क्रिया खराब होना, खून साफ ना होना |
- महिलाओं को हम बताना चाहते हैं कि अगर आप चाहती हो कि आपके चेहरे पर हमेशा निखार होना चाहिए तो आपने कभी भी तले हुए चीजो का सेवन नहीं करना चाहिए | किसी दिन तले हुए चीजो का सेवन करती है तो कोई बात नहीं है |
रातोंरात निखार पाने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं ?

- देखा जाए तो बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल करने से रातो रात चेहरे पर निखार देखा जाता है |
- लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बेहतर है प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल करना | रोजाना रात को सोने से पहले दूध और शहद अगर आप चेहरे पर लगाती हो तो इससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार रहेगा |
- जिन महिलाओं के चेहरे पर पिंपल होते है उन महिलाओं ने शहद और नींबू का रस मिलाकर यह मिश्रण चेहरे पर लगाना चाहिए |
- रातो रात चेहरे पर निखार लाने के लिए तुलसी की पत्ती पीसकर चेहरे पर लगाएं |
- मसूर की दाल और शहद की पेस्ट मिलाकर यह मिश्रण और राई का तेल चेहरे पर अगर आप लगाती हो तो चेहरे को प्राकृतिक निखार मिलने के साथ साथ चेहरे की गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी |
चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट :

- चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए बहुत सारी महिलाएं डॉक्टर से सर्जरी करवा लेती है, लेकिन महिलाओं को हम बताना चाहते हैं कि चेहरे की झुरिया कम करने के लिए बहुत सारे आयुर्वेदिक उपाय भी मौजूद है |
- झुरिया कम करने के लिए और चेहरे पर निखार के लिए चेहरे पर कच्चे पपीते का प्रयोग करना चाहिए | पपीते में विटामिन सी होता है जो चेहरे को प्राकृतिक पोषण देता है जिससे चेहरे की झुरिया धीरे-धीरे कम होते हुए नजर आती है |
- अगर आप चेहरे पर पपीता लगाना पसंद नहीं करती हो तो मलाई, हल्दी,आलू, टमाटर, तरबूज, इन चीजों में से कोई भी चीज चेहरे पर लगाए, यह सारी चीजें चेहरे की झुर्रियां कम करने में माहिर होती है |
चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए १५ असरदार घरेलु उपाय :
बाजार के सौंदर्य प्रसाधने बचते हुए घर पर त्वचा का सोंदर्य निखारा जा सकता है ,उसे कोमल एव चमकदार बनया जा सकता है | इन सब के लिए निचे दिए घरेलू इलाज अपनाए झुरियो के उपाय –
- गर्दन और चेहरा काले पड़ गए है तो पपीते का गुदा नित्य सुबह रगड़कर लगाये | एक घंटे बाद पानी में निम्बू की कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से धो डालिए, निखार आने लगेगा|
- गर्मी में तेज धुप से त्वचा झुलस जाए तो, एक चम्मच मलाई में चार चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच बेसन तथा एक चम्मच हल्दी मिलकर उबटन करे , एक घंटे बाद स्नान करे |
- यदि त्वचा में शुष्कता है तोह अच्छी पकी नाशपाती का गुदा लेकर रगड़े या मसलना चाहिए |
- यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो आपको सेब को अच्छे से छीलकर , काटकर और मसलकर अपने चेहरे तथा त्वचा पर लेप लगाये इसे सुकने पर अच्छे से धो डाले, इससे आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है|
- यदि शरीर पर चरबी के कारण त्वचा लटक गयी या थुलथुली हो गई हो, तो आपने सुबह खाली पेट गुनगुने एक गिलास पानी में एक निम्बू का रस डालकर सेवन करना चाहिए, इससे आपकी चर्ब भी घटेगी और पेट साफ़ भी रहेगा और शरीर में चुस्ती फुरती आएगी |
- त्वचा में निखार लाने के लिए संतरों का रस , उसके छिलके का रस भी त्वचा पर मले| संतरे का सेवन भी इसमे सहायक होता है, जो अन्दर से त्वचा में निखार लाता है |
- त्वचा में गोरापन तथा निखार लाने के लिए आपको लिम्बू के रस में कच्चा दूध मिलाकर रुई की मदत से अपनी त्वचा पर लगाए, बाद में पानी में लिम्बू या संतरे के छिलके मिलाकर स्नान करे|
- यदि त्वचा या चेहरे पर दाग धब्बे दिखाई पड़ते है, तो जौ का आटा यह न मिलने पर बेसन, दही तथा निम्बू का रस मिलाकर नित्य उबटन लगाना चाहिए इससे दाग धब्बे मिटकर रहेंगे|
- संतरे के छिलके छाया में सुखाये , और बारीक पीसकर दूध व मलाई तथा चुटकी भर हल्दी मिलाकर उबाटन करे बाद में स्नान करे, इससे त्वचा रंगतदार हो जाएगी|
- चेहरे से किल-मुहांसो के दाग मिटने के लिए छाया में सुखाये संतरे के छिलके का चूर्ण गुलाबजल, बेसन तथा दही मिलाकर चेहरे का उबाटन हर सबह लगाये|
- त्वचा को चमकदार तथा स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करे|
- त्वचा को ताजा और चमकदार बनाने के लिए पुदीने व् तुलसी की पत्तियों को खसखस के साथ पानी मे उबालकर छान ले |
अब इस पानी से स्नान करे | - आँखों के निचे की त्वचा पर काले घेरे मिटाने के लिए आलू को बारीक पीसकर बारीक कपडे की दो पोटली बनाये|लेटकर आँखे बंद करके बारी बारी से इन पोटलियों को आँख पर रखे | नियमित २० मिनट ऐसा करे तो काले घेरे गायब हो जायेंगे |
- त्वचा को चिकना और कोमल बनाना है तो पके टमाटर तथा निम्बू का रस बराबर मात्रा में लेकर उसमे ग्लिसरिन मिलाकर त्वचापर मले|
- त्वचा पर झुर्रिया पड़ गयी है तो मुली को बारीक पीसकर उसमे मक्खन या क्रीम मिलकर लोशन बना ले |अब इसे हर रोज त्वचा पर मालिश किया करे| इससे आपको सदा जवान और स्वस्थ महसूस होगा |
हमेशा की तरह एक और बेहतरीन लेख ….. ऐसे ही लिखते रहिये और मार्गदर्शन करते रहिये ….. शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙂 🙂