शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू उपाय

शरीर में खून ना होना यह एक प्रकार की गंभीर समस्या है। शरीर में ब्लड की कमी होनी की वजह से अनेमिआ जैसा विकार भी हो सकता है।अगर आपके शरीर में खून की मात्रा कम हो तो शरीर में आएरन की मात्रा बढ़ाकर बॉडी में का हेमोग्लोबिन बढ़ाया जा सकता है। शरीर में खून की कमी होने की वजह से हमारी इम्यूनिटी सिस्टम कम हो जाती है और हमें कई प्रकार की बीमारियां जड़ जाती है।
छोटे बच्चों को अगर खून की कमी है तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता। वैसे ही महिलाओं को खून की कमी होने की वजह से सही वक्त पर पीरियड्स नहीं आते, उन्हें पीरियड्स की समस्या होती है। तो आइए दोस्तों इस लेख में हम आपको शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू उपाय बताएंगे।
शरीर में खून की कमी होने के कारण :-
- अगर आपको किसी गंभीर बीमारी है तो इसके कारण खून बनना बंद हो जाता है।
- अपने आहार में पोषक तत्व की कमी होना।
- अपने शरीर में से अधिक प्रमाण में खून बाहर निकलने की वजह से शरीर में खून की कमी होने लगती है।
- अगर आपको पेट में कोई इन्फेक्शन हुआ है तो आपको यह समस्या हो सकती है।
शरीर में खून की कमी होने के लक्षण :-
- त्वचा का रंग सफेद पड़ना।
- शरीर में जल्द ही कमजोरी आने लगना यहां भी खून की कम होने का लक्षण है।
- अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो यह भी इस समस्या का एक लक्षण है।
- अगर आपके हाथ पैरों में सूजन आई है तो यहां भी इसका लक्षण हो सकता है।
शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू उपाय :-
- अगर आप रोजाना एक गिलास चुकंदर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करते हो तो आपको भरपूर प्रमाण में आयरन मिलेगा जिससे आपके शरीर में का ब्लड बढ़ने में मदद होगी।
- अगर आप मूंगफली और गुड़ का मिश्रण करके इसका सेवन करते हो तो आपके शरीर में का खून बढ़ने लगेगा।
- पालक यहां इस समस्या के ऊपर एक बहुत ही प्रभावी उपाय है। पालक में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और फाइबर भरपूर प्रमाण में होता है। अगर आप रोजाना पालक का सेवन करते हो तो आपके शरीर में का खून जल्द ही बढ़ने लगेगा।
- अगर आप रोजाना एक गिलास नींबू पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करते हो तो आपका खून जल्द ही बढ़ने लगेगा।
- अगर आप रोजाना सोने से पहले एक गिलास दूध में खजूर डालकर पीते हो तो आपके शरीर में जल्दी खून बढ़ाने में मदद होती है।
- शरीर में खून बढ़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा फल खाए।
- हरी सब्जियां खाना यह भी एक असरदार उपाय है।