शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं,गर्मियों में बहुत सारे लोगों को परेशानी होती हैं। ज्यादा धूप होने के कारण चाहे हम कितना भी हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करें, शरीर में पानी की मात्रा कम हो ही जाती है। गर्मियों में खानपान की चीजों पर काफी ध्यान देना पड़ता है। गर्मियों में कुछ ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे हमारे शरीर में पानी की मात्रा भी कम ना हो और हमारे शरीर को ठंडक में मिल सके। गर्मियों में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनसे हमारे शरीर को तरोताजा महसूस हो सके और हम सनस्ट्रोक जैसे खतरे से बच सके। तो दोस्तों, आज जानेंगे शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं चाहिए।

शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

शरीर को ठंडा रखने के लिए कई ऐसे पदार्थ हैं, जिन्हें आप खा सकते हैं। इन पदार्थों का सेवन करने के बाद आपके शरीर में ठंडक मिलेगी और आपका शरीर तरोताजा महसूस करेगा।

१) तरबूज-

तरबूज एक ऐसा फल है, जिसको खाने से शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं, पानी की मात्रा भी मिलती है और यह शरीर को भी ठंडा रखता है। गर्मियों में ज्यादातर इस फल को खाने की सलाह दी जाती हैं। डॉक्टर भी गर्मी से बचने के लिए तरबूज खाने की सलाह देते हैं। तरबूज का जूस भी पिया जा सकता है। दरअसल, तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए।

२) दही-

दही में विटामिंस, पोटैशियम, कैल्शियम तथा प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसी के साथ, दही में पानी की मात्रा भी उचित होती हैं। दही का सेवन करने से हमारे शरीर को ठंडक प्राप्त होती हैं। दही का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। इससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं और हमारा वजन भी नियंत्रण में रहता है।

३) आम-

गर्मियों के सीजन में मिलने वाला फलों का राजा आम शरीर को डिहाइड्रेटेड होने से बचाता है। आम का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। आप चाहे कच्चा आम खाए, पका हुआ आम खाए या आम का जूस पिए; इससे आपको लाभ ही मिलेंगे। आम शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। आम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं; जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयुक्त होते हैं।

४) नारियल का पानी-

नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल के पानी के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। इसी के साथ, शरीर को कई सारे पोषक तत्व भी मिलते हैं।

५) छांछ-

छांछ को देसी रिफ्रेशर के रूप में जाना जाता है। छाछ में कूलिंग इफेक्ट होता है; जो हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है और शरीर के पाचन तंत्र को भी मजबूती प्रदान करता है। छाछ पीने से शरीर की गर्मी नष्ट हो जाती है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसी के साथ, छाछ का सेवन शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है। इसीलिए, गर्मी में छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए।

६) एलोवेरा-

एलोवेरा में कूलिंग इफेक्ट होता है। एलोवेरा का सेवन करने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर को ठंडक तो मिलती ही है; पर उसी के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं। शरीर को सेहत प्रदान करने के साथ साथ ही बालों तथा त्वचा के लिए भी एलोवेरा का महत्व बहुत ज्यादा है।

७) अंगूर-

अंगूर खट्टा मीठा फल है; जिसमें लगभग ८५% पानी की मात्रा मौजूद होती हैं। अपने शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए अंगूर का सेवन अवश्य करना चाहिए। आप चाहे तो अंगूर सीधे तौर पर खा सकता है या अंगूर का जूस भी पी सकते हैं। शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी अंगूर से मिलते हैं।

८) केला-

केले में लगभग ७०-८०% पानी मौजूद होता है। केले का सेवन करने से हमारे शरीर को ठंडक प्राप्त होती हैं। केला खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पानी की कमी महसूस नहीं होती है। इसी के साथ, केले का सेवन हमारे शरीर स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

९) खीरा-

खीरे में लगभग ९०% पानी मौजूद होता है। इसीलिए, खीरे का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए काफी प्रभावी होता है। खीरे का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है, पानी की कमी नहीं होती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इसी के साथ, खीरे का सेवन पाचन तंत्र को भी मजबूती प्रदान करता है।

दोस्तों, शरीर में पानी की कमी हो जाने से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए, ऊपर बताए हुए नुस्खे आजमां कर अपने शरीर को पानी की कमी से बचाएं और शरीर को ठंडा बनाए रखें।

उम्मीद है दोस्तों, आपको आज का शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें : जायफल के फायदे चेहरे के लिए

Leave a Comment