भूख कम करने का सही तरीका: जानिए कैसे भूख कम करते है ?

आज का हमारा विषय है भूख कम करने का सही तरीका क्या है ? और आप अपना मोटापा कम कैसे कर सकते हैं | दोस्तों भूख कम करने का तरीका यानी कि डाइटिंग करना और डाइटिंग करना यह किसी की भी बस की बात नहीं होती है | क्योंकि हमारे शरीर को बहुत सारी भूख लगती रहती है | और ऐसे में हम अपने आप को किस प्रकार से कंट्रोल करते हैं इस विषय की जानकारी हम आपको आज देने वाले हैं | यह विषय हम आज इसीलिए लेकर आए हैं क्योंकि लोगों को नई नई चीजें खाने का बहुत शौक होता है और उन्हें बहुत पसंद आता है लेकिन यही आदत उनका मोटापा बढ़ा देती है और मोटापा बढ़ने के बाद उन लोगो को कई सारी बीमारियों का आना-जाना शुरू हो जाता है, उसके कारण उनकी अच्छी खासी जिंदगी खराब होने लगती है |

अगर सही तरीके और सभी प्रकार की चीज को आप एक सीमा में खाओगे तो आपको किसी भी प्रकार की डाइट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही आपका शरीर मोटा होगा |

तो चलिए आइए दोस्तों हम जानकारी प्राप्त करेंगे आगे के विषय में घी ज्यादा खाना क्यों नहीं खाना चाहिए |

 ज्यादा खाना क्यों नहीं खाना चाहिए ? Jyada khana kyo nahi khana chahiye ?

दोस्तों किसी भी प्रकार का खाना अगर आप ज्यादा खाते हो तो वह आपके शरीर में बहुत ही हानि पहुंचाता है | जैसे कि अगर आपने आपके भूख के हिसाब से अधिक मात्रा में खाना खा लिया तो उस समय आपका पेट उस खाने को पचाने में सक्षम नहीं होता है और वह खाना अच्छी तरह नहीं पचा सकता है | उसी वजह से आपका पेट फूलने लगता है और आपकी शरीर की अतिरिक्त चर्बी बढ़ने लगती है जिसे हम मोटापा कहते हैं | या कई बार ज्यादा खाना खाने से इंसान को लूज मोशन हो जाता है जो शरीर सारा खाना रिजेक्ट कर देता है और हमारे बड़े इंटेस्टाइन के जरिए गुदा के सहारे वह शरीर के बाहर फेंक देता है जिसके कारण हमारे शरीर को किसी भी प्रकार की एनर्जी प्रोटींस और न्यूट्रिशंस नहीं मिलते हैं |

दुनिया में कोई भी चीज अगर ज्यादा मात्रा में की जाए तो वह हानिकारक रहती है | जैसे कि अगर आप रोजाना 10 किलोमीटर चलते हैं और 1 दिन आपने जबरदस्ती में 20 किलोमीटर तक की दूरी पार कर ली तो आप सारा दिन थकान महसूस करोगे और आने वाले दो-तीन दिनों तक आपका शरीर केवल आराम ही करना चाहेगा और आपका मन किसी भी चीज़ में नहीं लगेगा | उसी प्रकार से अगर आप ज्यादा खाना खाते हो तो आपका शरीर अनकंफरटेबल फील करता है | और आपको किसी ना किसी बीमारी का शिकार बना देता है | इसीलिए ज्यादा खाना अच्छी बात नहीं होता है | आयुर्वेद में ऐसा कहा गया है कि अगर आपको भूख लगी है तो कभी भी खाना खाते वक्त भूख के कंपैरिजन में आपने केवल 75 प्रतिशत ही खाना खाना जरुरी होता है |

पेट को हमेशा 25% खाली रखना जरूरी होता है | क्योंकि उस वक्त पेट में उस 25% की जगह पर हवा का दबाव आ जाता है और उस कारण आपका खाया हुआ खाना पाचन करने में शरीर को आसानी होती है | इसीलिए ज्यादा खाना खाना शरीर के लिए अच्छी बात नहीं है |

भूख कम करने से क्या फायदे होते हैं ? Bhukh kam karne ke fayde

भूख कम करने के कई सारे फायदे इंसान के शरीर के लिए होते हैं | जैसे कि –

  1. भूख कम होने से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है | उसे कभी भी किसी भी बड़ी से बड़ी बीमारी होने का खतरा नहीं होता है |
  2. सबसे अहम मुद्दा कम खाना खाने से इंसान का वजन यह हमेशा कम रहता है जिसके कारण उसे कभी भी मोटापा नहीं होता है |
  3. कम खाना खाने के कारण हम किसी भी प्रकार का काम आसानी से कर सकते हैं | अगर आप ज्यादा खाना खाते हो तो आपको उबासी आएगी और आपका शरीर आलस से जकड़ जाएगा और आप किसी भी काम को करने के लिए तैयार नहीं रहोगे |
  4. कम खाना खाने के कारण आपका शरीर अच्छी तरह से खाने में से न्यूट्रिशंस ले सकता है और पेट को खाना पचाने के लिए कम से कम समय लगकर वह आसानी से उस खाने को पचा देता है |
  5. कम खाना खाने से आप हमेशा आलस को दूर रख सकते हैं |
  6. किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज आप आसानी से कर पाते हैं |
  7. कम खाना खाने से आप आपके शरीर के त्रिदोष को यानी कि वात, पित्त और कफ को कंट्रोल में रख सकते हैं |

भूख कम करने के उपाय क्या है ? How to Control Appetite Naturally in Hindi ?

दोस्तों अगर आपसे आपकी भूख कंट्रोल नहीं हो रही है तो आज हम आपको भूख कैसे कंट्रोल करें इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आपको बहुत ही फायदेमंद साबित होगी | तो चलिए जानकारी प्राप्त कर लेते हैं कौन से उपाय अपनाने पर आप भूख कम कर सकते हैं |

  • रोज सुबह उठकर आपने गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पीना है जिससे आपके शरीर की भूख कंट्रोल में रहती है |
  • जब भी भूख लगे ज्यादा से ज्यादा पानी या किसी भी फल का जूस पीने की आदत डाल ले |
  • अगर आप साधारण चाय पीते हो तो उसे बंद कर दें और ग्रीन टी पीना शुरु कर दे ग्रीन टी पीने से आपके शरीर की भूख कम हो जाती है | ग्रीन टी पीने के कारण आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करोगे |
  • रोजाना खाए जाने वाले खाने में आपको काली मिर्च और हरी मिर्च का इस्तेमाल करना है जिसके कारण आपकी भूख कम होती है | मिर्च खाने से आप भूक को कम कर सकते हैं |
  • अगर आपको दिन में बहुत बार भूख लगती है तो आपने चावल और रोटी खाना बंद कर देना चाहिए | उसके जगह आप फलों का सेवन कर सकते हैं जिसके कारण आपका वजन हमेशा कंट्रोल में रहता है | और आपको भूख भी कम लगती है |
  • बाहर के खाने को हमेशा डाल दे रोजाना खाने जाने वाले खाने में आपको वेजिटेबल्स का इस्तेमाल करना है |
  • अपने रोजाना खाने के टाइम टेबल को डायट प्लान के अनुसार किसी भी डॉक्टर की सलाह अनुसार बना ले और उसका पालन करें |
  • फलों में अगर आप ज्यादा से ज्यादा पपई का सेवन करोगे तो आपको वह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा |
  •  अगर आपको भूख लगती है तो उस समय आपने स्प्राउट का इस्तेमाल करना है जिसमें सभी प्रकार के प्रोटींस होते हैं जो बॉडी को एनर्जी देते हैं ना कि फैट |

भूख कम करने की टेबलेट लेना चाहिए या नहीं ? Bhukh kam karne ki Tablet :

दोस्तों हर इंसान का शारीरिक प्रक्रिया करने का तरीका अलग अलग होता है | अगर आपके मन में भूख कम करने के प्रति टेबलेट की सेवन का विचार चल रहा है, तो इस बात के बारे में आपने डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है | क्योंकि कई बार टेबलेट के उल्टे असर हो जाते हैं और आपको बिल्कुल भी भूख नहीं लगती है और आपका शरीर कमजोर हो जाता है | इसीलिए अगर हम आपको सजेशन दे तो भूख कम करने के लिए टेबलेट का इस्तेमाल कतई ना करें | टेबलेट के इस्तेमाल से आप आपके शरीर को पूरी तरह से एनर्जी और न्यूट्रिशंस नहीं दे पाएंगे | अगर आप हमारे बताए गए जानकारी के अनुसार अपना डाइट प्लान बना लेते हैं तो आपको वह बेहतर साबित होगा | और हो सके तो ज्यादा से ज्यादा भूख कम करने के लिए टेबलेट का इस्तेमाल करना बंद कर दे | या फिर अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार टेबलेट का सेवन करना है |

भूख कम करने के लिए क्या खाएं ? Control Appetite Diet in Hindi

  • भूख कम करने के लिए आप स्प्राउट्स खा सकते हैं |
  • भूख कम करने के लिए काली मिर्च और हरी मिर्च का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें |
  • फलों के जूस का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने से आपको भूख नहीं लगेगी |
  • रोजाना खाने जाने वाले खाने में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें |
  • अगर भूख लगती है तो उस वक्त पानी पिए जिससे आपकी भूख कम हो जाएगी |
  • भूख कम करने के लिए आप काजू ,बादाम ,अक्रोड और कैश्यू नट्स खा सकते हैं |
  • गन्ने का जूस यह भूख कम करने के लिए रामबाण उपाय होता है |
  • रोजाना सुबह उठने के बाद नींबू पानी का सेवन करना जरूरी होता है जिससे आपकी भूख कंट्रोल में होती है |
  • भूख कम करने के लिए एक गुड और मूंगफली खाए |

 

Leave a Comment