भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे हिंदी में जानकारी

भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे हिंदी में जानकारी

भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे
भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

भूख ना लगना यह बहुत एक आम समस्या हो गई है। ज्यादातर यह समस्या छोटे बच्चों में दिखाई देती है। कई बच्चों को भूख नहीं लगती और इसकी वजह से उनके माता-पिता चिंतित होते हैं। भूख कम लगने की वजह से व्यक्ति का खाना-पीना कम हो जाता है, जिसके कारण व्यक्ति के शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स, विटामिंस और कैलोरी नहीं मिल पाते और इसके कारण  शरीर में कमजोरी आने लगती है और व्यक्ति बीमार गिरता है। वैसे बाजार में कई प्रकार के भूख बढ़ाने के दवा उपलब्ध है लेकिन इनकी कीमत ज्यादा ही होती है। तो आइए दोस्तों इस लेख में हम आपको भूख कैसे बढ़ाएं के घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे आपकी भूख बढ़ने में मदद होगी।

भूख न लगने के कारण :-

  1. भूख न लगने का एक मेन कारण यह है कि दिन में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी ना होना।
  2. गैस, कब्ज या फिर पेट से जुड़ी कोई बीमारी होना इसकी वजह से भी भूख कम लगती है।
  3. पचनशक्ती खराब होने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
  4. खाने की गलत आदतों की वजह से भी जैसे कि फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करने से भूख कम लगती है।
  5. धूम्रपान करने से भी यह समस्या होती है।

भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे :-

  1. अदरक यह भूख बढ़ने के ऊपर एक असरदार नुस्खा है। अदरक यह पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए खाना खाने से आधा घंटा पहले नमक के साथ थोड़ा अदरक खाए इससे आपकी भूख तेजी से बढ़ेगी।
  2. रोजाना टमाटर खाने से भी भूख बढ़ने में मदद होती है।
  3. थोड़ी थोड़ी देर में काला नमक चाटने से भी भूख बढ़ने में मदद होती है।
  4. रोजाना एक गिलास छाछ में काला और सफेद नमक मिलाकर इसका सेवन करने से भी भूक बढ़ने लगती है।
  5. रोजाना 3-4 लीटर पानी पीजिये।यह सेहत के लिए बोहोत अच्छा होता है।
  6. दूध वाली चाय पीने की वजह से हमारे डाइजेशन सिस्टम कमजोर हो जाती है। इसलिए दूध वाली चाय के बजाए ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी हमारी पाचन शक्ति बढ़ाती है और इससे हमें भूख भी लगती है।
  7. रोजाना खाना खाने से एक घंटा पहले आजीवन का सेवन करने से यह हमारी भूख बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका बजाते हैं।
  8. तनाव में होने के कारण भी हमें भूख नहीं लगती इसलिए तनाव से दूर रहिए।
  9. फास्ट फूड खाना यह अपने सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे अपनी भूख कम हो जाती है इसलिए फास्ट फूड खाने से पहरेज रखिये।
गर्भावस्था के दौरान कैसे बैठना चाहिए और कैसे सोना चाहिए
प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के बॉडी में क्या बदलाव आते हैं ?
गर्दन का दर्द दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

Leave a Comment