नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है चेहरे के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक फेस वॉश की जानकारी, बढ़ते प्रदूषण और बदली हुई जीवन शैली, खानपान पद्धति की वजह से हमारे त्वचा पर उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रदूषण के चलते टैनिंग, पिगमेंटेशन आदि समस्याओं का हमें सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर, बदली हुए खानपान की पद्धति की वजह से शरीर को उचित रूप से पोषण ना मिलने के कारण हमारी त्वचा कम उम्र में ही एजिंग के लक्षणों की तरफ बढ़ने लगती है। अधिक मात्रा में सन एक्स्पोज़र भी चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां, फाइन लाइंस, पिंपल्स, मुंहासे, पिगमेंटेशन का कारण बनता है।
इन सभी समस्याओं की वजह से खास तौर पर महिलाएं अधिक परेशान दिखती हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए वह तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। कई बार इन ब्यूटी प्रोडक्ट में केमिकल मौजूद होते हैं; जिनका त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे समस्या कम होने की वजह और ज्यादा बढ़ सकती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक फेस वॉश बताएंगे; जिनका इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। तो आइए दोस्तों, जानते हैं चेहरे की त्वचा को निखारने के लिए सबसे अच्छे आयुर्वेदिक फेस वाश के बारे में।
चेहरे के लिए अच्छे आयुर्वेदिक फेस वॉश की जानकारी
दोस्तों, मार्केट में ऐसे कई आयुर्वेदिक प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं; जो त्वचा पर सुरक्षित एवं गुणकारी होते हैं।
१) मामा अर्थ उबटन नेचुरल फेस वॉश-
इस फेस वॉश को बनाने में गाजर के बीज, केसर, मुलेठी, हल्दी, अखरोट जैसे प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इस फेस वॉश में किसी भी तरह का केमिकल मौजूद नहीं है। इसीलिए, त्वचा पर किया गया इस फेस वॉश का इस्तेमाल सुरक्षित साबित होता है।
प्राकृतिक रूप से चेहरे को निखारने के लिए, चेहरे से दाग धब्बे के निशान हटाने के लिए, त्वचा से डेड स्किन को हटाने के लिए और त्वचा की टोन में सुधार लाने के लिए इस फेस वॉश का इस्तेमाल जरूर करें। इसी के साथ, टैनिंग, झुर्रियां, झाइयां को दूर करता है। यह फेस वाश प्राकृतिक घटकों से बना हुआ है; इसलिए इसका इस्तेमाल हर प्रकार की स्किन टोन के लोग कर सकते हैं।
२) लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो डीप स्किन व्हाइटनिंग फेस वॉश-
दूध और एलोवेरा जेल से बने इस फेस वॉश में त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखरने के तत्व पाए जाते हैं। इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से त्वचा में मौजूद मेलानिन पिगमेंट के उत्पादन को नियंत्रित करने का दावा कंपनी करती है। प्राकृतिक रूप से त्वचा से गंदगी हटाने के लिए, प्राकृतिक चमक वापस लाने के लिए और त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए इस फेस वॉश का इस्तेमाल जरूर करें। इस फेस वॉश को थोड़ी सी मात्रा में यूज करने के बावजूद भी यह स्कीन से डेड स्किन सेल्स हटा देता है और चेहरे पर निखार लाता है।
३) वाओ स्किन साइंस उबटन फेस वॉश-
बादाम का तेल, केसर, हल्दी, गुलाब जल और बेसन जैसी प्राकृतिक घटकों से बने हुए इस फेस वाश में उबटन के गुण मौजूद होते हैं। त्वचा को निखारने के लिए उबटन का इस्तेमाल हमारी भारतीय संस्कृति में काफी पुराने जमाने से चलता आ रहा है। इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने के बाद उबटन के गुण आपकी स्किन को निखार सकते हैं।
इस फेस वॉश में मौजूद हल्दी त्वचा पर एंटीसेप्टिक की तरह काम करती हैं और त्वचा को संक्रमण से बचाती है। वहीं दूसरी ओर, केसर त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखरती है और त्वचा को गहराई से साफ करती है। इस प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया गया बादाम का तेल त्वचा को पोषण प्रदान करता है और उसमें नमी बनाए रखता है। इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने के बाद स्किन से डेड स्किन सेल्स हट जाती है और प्राकृतिक चमक लौट आती है।
४) खादी मौरी हर्बल फेनुग्रीक फेस वॉश-
कैमोमाइल, टाइगर जड़ी बूटियों के साथ मेथी के गुणों से भरपूर इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से चेहरे से गंदगी को साफ किया जाता है, डेड स्किन सेल्स को हटाया जाता है, एजिंग के लक्षणों को कम किया जाता है, डार्क स्पॉट्स को हटाया जाता है और ड्राई स्किन को उचित पोषण दिया जाता है। इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन को पोषण मिलता है और झुर्रियां, झाइयां जैसी समस्याएं भी कम हो जाती है। मेथी प्राकृतिक तरीके से हमारी त्वचा में एक नई जान डालती है और उसमें चमक वापस आती है।
५) लोटस हर्बल्स टी ट्री एंड सिन्नामोन फेस वॉश-
ऑयली स्किन होने पर अक्सर लोगों को कील, मुंहासे, पिंपल्स की समस्या रहती है। इसी के साथ, पिंपल्स और मुंहासे होने पर काले दाग धब्बे भी देखे जा सकते हैं। इन समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए लोटस के इस फेस वॉश का इस्तेमाल जरूर करें। लोटस का यह फेस वॉश का इस्तेमाल करने से त्वचा से डार्क स्पॉट्स को हटाया जा सकता है, एक्स्ट्रा ऑयल हटा कर ऑइली स्किन से छुटकारा मिलता है और कील, मुंहासे तथा काले दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं। त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ करने के लिए और गहराई से उसे चमक पोषण दिलाने के लिए इस फेस वॉश का इस्तेमाल अवश्य करें।
६) हिमालया हर्बल्स प्युरीफाइंग नीम फोमिंग फेस वॉश-
स्किन संबंधित समस्याओं के लिए नीम का इस्तेमाल भारत संस्कृति के प्राचीन इतिहास में देखा जाता है और वह अभी तक लगातार इस्तेमाल होते आ रहा है। नीम में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबॉयल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए; पिंपल्स, मुहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए नीम कारगर साबित होता है।
नीम युक्त इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से चेहरे को गहराई से साफ किया जाता है और उसमें प्राकृतिक चमक लौट आती है। इसी के साथ, मुहांसों और पिंपल्स की वजह से हुए काले दाग धब्बे, आंखों के आसपास काले घेरे और पिगमेंटेशन के लक्षण को भी कम किया जाता है। इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा में नमी बनी रहती हैं; जिससे त्वचा कोमल, मुलायम होती है।
दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का चेहरे के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक फेस वॉश यह ब्लॉग अच्छा लगा और काफी इंफॉर्मेशन दे गया हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : बाल लंबे करने का शैंपू के नाम की जानकारी