नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है पॉवर नैप क्या है, फायदे और कैसे ले,दिन भर काम करने के बाद हम बहुत थक जाते हैं। ऐसे में कभी कभी रात की ८ घंटों की नींद भी कम पड़ने लगती हैं। इसीलिए, आप पावर नैप का सहारा ले सकते हैं। पॉवर नैप मतलब, काम करते समय मेंटल अलर्टनेस को रिस्टोर करने के लिए कम वक्त के लिए सो जाना। अगर आपको पॉवर नैप की आदत है, तो आपको ये जानकर आश्चर्य होगा; कि दोपहर में एक झपकी लेने के कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे मिलते हैं। काम करते वक्त १५-२० मिनट झपकी में आपको ३-४ घंटे का आराम मिल जाता है।
ऐसे में, आप नए जोश के साथ काम करने को तैयार रहते हैं। अध्ययन के अनुसार, १५-२० मिनट की पावर नैप लेने से शरीर को आराम के साथ साथ, काम में नई ऊर्जा, सतर्कता तथा मूड फ्रेश बना रहता है। इसी के साथ, पावर नैप आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, याददाश्त को बेहतर बनाता है तथा शरीर को अन्य कई फायदे दिलाता है। सही तरीके से पावत नैप लेना बहुत जरूरी होता है; तभी शरीर को फायदा देखने को मिलते हैं। पावर नैप लेने का भी एक सही तरीका होता है। तो दोस्तों, आज जानेंगे पावर नैप क्या है, उसे कैसे लिया जाए और उसके फायदे के बारे में।
पावर नैप क्या है-
पावर नैप मतलब काम करते वक्त थोड़ी देर के लिए सो जाना। पावर नैप ५-३० मिनट के बीच तक की होती है। पावर नैप लेने से शरीर को काम करने की नई ऊर्जा मिलती है। पावर नैप से ना सिर्फ आपके शरीर की थकावट दूर होती है; बल्कि दिमाग भी तरोताजा हो जाता है। सही तरीके से लिया गया पावर नैप आपको प्रोडक्टिव बनाता है। यह पावर नैप आपके शरीर में नई ऊर्जा प्रदान करता है, मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करता है और शांत करता है, मूड को तरोताजा करता है और इंद्रियों को बढ़ने में मदद करता है।
काम करते वक्त हम शारीरिक तौर से ज्यादा दिमाग की तौर पर थक जाते हैं। जिस कारण हमें थोड़े आराम की जरूरत होती है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए आप पावर नैप जरूर आजमाएं; इससे आपको जरूर फायदा देखने को मिलेगा। कई लोगों को रात में देर तक काम करना जरूरी होता है। ऐसे में, दिन की थकावट को दूर करने के लिए पावर नैप ऐसे लोगों के लिए बहुत ही शानदार तरीका होता है। अगर आप भी दिन में काम करने के बाद थकावट महसूस करते हैं; तो दोपहर में १५२० मिनट का पावर नैप आपको फ्रेश और तंदुरुस्त महसूस करवा सकता है। पावर नैप को आप जरूर आजमा कर देखिए।
पॉवर नैप कैसे ले
अगर आपको भी पावर नैप की आवश्यकता है; तो उसे सही तरीके से लेना बहुत जरूरी होता है। ताकि, उठने के बाद आपको तरोताजा महसूस हो और आप फिर से एक नई ऊर्जा के साथ काम पर लगे। तो आइए जानते हैं, पावर नैप लेने के तरीके के बारे में।
१) सही जगह-
अगर आप पावर नैप लेना चाहते हैं, तो जगह का सही और आरामदायक होना बहुत ही आवश्यक होता है; तभी आप पावर ने आप सही ढंग से ले सकते हैं। अगर आप स्कूल में पावर नैप लेना चाहते हैं, तो लाइब्रेरी में ले सकते हैं। अगर आप ऑफिस में पावर नैप ले रहे हैं, तो इसके लिए आपको बंद और शोर रहित कमरे की जरूरत पड़ेगी। पावर नैप लेते समय वह जगह ना ज्यादा ठंडी होनी चाहिए ना ज्यादा गर्म। ठंडी एसी वाली जगह पर पावर नैप ले रहे हैं; तो अपने पास कंबल जरूर रखें। गर्म जगह पर पावर नैप ले रहे हो, तो पंखा, कूलर या ऐसी जरूर चलवाए। इन तरीकों को ध्यान में रखकर पावर नैप लेने से फायदे देखने को मिलते हैं।
२) थोड़ा अंधेरा-
अगर आप पावर नैप लेने के बारे में सोच रहे हो; तो कमरे की रोशनी आपके आराम को बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में, जिस जगह पावर नैप ले रहे हो; वहां की लाइट बंद कर दे और बाहर की रोशनी को रोकने के लिए पर्दे भी बंद कर ले। इससे पावर नैप लेने में आसानी होगी। पावर नैप लेते समय आप स्लिप मास्क भी पहन सकते हैं।
३) ३० मिनट की पावर नैप-
दोपहर में १-३बजे तक के समय में ३० मिनट की पावर नैप आपके लिए उचित हो सकती हैं। क्योंकि, इस समय हम ज्यादा थके हुए होते हैं और हमें आराम की जरूरत होती हैं। हमारा लंच टाइम भी इसी दौरान होता है। तो लंच करने के बाद आप थोड़ी देर के लिए आराम कर सकते हैं; इससे आपके शरीर को और दिमाग को तरोताजा महसूस होने में मदद मिलती है। ३० मिनट से ज्यादा पावर नैप लेने की जरूरत नहीं होती।
४) स्लीप म्यूजिक-
झपकी लेते समय स्लीप म्यूजिक आपके शरीर तथा दिमाग को तरोताजा महसूस कराने में काफी मदद कर सकता है। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें, स्लीप म्यूजिक शांत होना चाहिए; जिससे आपके दिमाग को रिलैक्स फील हो सके।
५) टाइमर-
अगर आपके घर में या ऑफिस में आपको पावर नैप से जगाने वाला कोई नहीं है; तो आप टाइमर या अलार्म का उपयोग कर सकते हैं। अपने फोन के अलार्म में पावर नैप का टाइम सेट करें और पावर नैप का आनंद उठाएं। अलार्म बजने के बाद वक्त पर उठे और पावर नैप के समय को लंबा ना खींचे; इससे आपको और ज्यादा थकावट महसूस हो सकती हैं।
पॉवर नैप के फायदे
उचित तरीके से लिया गया पावर नैप आपके शरीर को कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ दिलाता है।
१) मांसपेशियों के निर्माण-
पावर नैप लेने से शरीर में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन को बढ़ावा देता है, जो मांसपेशियों के निर्माण तथा मजबूती के लिए उपयुक्त होते हैं। इसी के साथ, पावर नैप आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है।
२) निर्णय क्षमता बढ़ाए-
काम के दौरान थकावट को दूर करने के लिए १५-२० मिनट का पावर मैप निर्णय क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत ही असरदार साबित होता है अध्ययन के अनुसार, स्लो वेव स्लीप आपके निर्णय लेने की कौशलता को बढ़ाता है।
३) एनर्जी बढ़ाए-
पावर नैप ब्रेन से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसी कारण, हमारे काम करने का स्टेमिना बढ़ता है और चीजें लंबे समय तक याद रहने में मदद मिलती है। पावर नैप लेने से हमारी एनर्जी लेवल बढ़ती है, हम तरोताजा महसूस करते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ काम करते हैं।
४) स्ट्रेस लेवल करे कम-
लगातार काम करने से हम तनावग्रस्त महसूस करते हैं; जिसका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। इस तनाव को कम करने के लिए पावर नैप बहुत ही असरदार होता है। पावर नैप लेने से शरीर के साथ-साथ, दिमाग को भी तनाव मुक्त किया जा सकता है। आप एक नई शक्ति और ऊर्जा के साथ काम कर सकते हैं। काम के दौरान आया तनाव कम करने के लिए पावर नैप लेना फायदेमंद साबित होता है।
५) मेमरी पावर-
जब हम ज्यादा काम करते हैं, तो दिमाग के साथ-साथ हमारा दिल भी थका हुआ महसूस करता है। इसी के साथ, हमारे दिल के कार्यप्रणाली पर भी ज्यादा काम का और तनाव का प्रभाव पड़ता है। ह्रदय की कार्यप्रणाली को उचित रूप से कार्य करने के लिए और रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए पावर नैप एक असरदार उपाय साबित होता है। पावन नैप लेने से तनाव को कम किया जा सकता है; जिससे हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है।
तो दोस्तों, अगर आप भी लगातार काम करने के बाद थकावट महसूस करते हैं; तो एक छोटी सी झपकी लेना तो बनता है! पावर नैप के फायदे तो आपने देख लिए हैं। लेकिन, उसके फायदे तभी मिलते हैं; जब उसे सही तरीके से अपनाया जाए।
तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का पॉवर नैप क्या है, फायदे और कैसे ले यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : सफेद बालों को काला घना और मुलायम करने के घरेलू नुस्खे