बेबी को नहाने के बाद क्या लगाना चाहिए ? जानिए

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है बेबी को नहाने के बाद क्या लगाना चाहिए,हम सभी जानते हैं कि एक मां उसके बच्चे का ख्याल किस तरीके से रखती हैं! बच्चे का ख्याल रखने के लिए मां सारी हदें पार कर देती हैं। वह कहीं भी रहे, फिर भी उसे अपने बच्चे की फिक्र लगी रहती है। हम सभी जानते हैं; कि छोटे बच्चों की त्वचा कितनी नाजुक होती है। छोटे बच्चे बहुत ही मासूम होते हैं और उनके शरीर का उचित रूप से ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है।

छोटे बच्चों के बारे में बरती गई कोई भी कोताई उनके स्वास्थ्य पर असर डालती है। छोटे बच्चों को नहाने से लेकर मालिश करने तक और नहाने के बाद उन्हें क्या लगाना चाहिए और क्या नहीं इन सभी बातों का विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है। आजकल मार्केट में ऐसे कई सारे प्रोडक्ट उपलब्ध है; जिन्हें बेबी केयर के मापदंड के अनुसार ही बनाया जाता है। यह सारे प्रोडक्ट बेबी के लिए इस्तेमाल करने से पहले उनके बारे में उचित जानकारी हासिल करना बहुत ही आवश्यक होता है।

बेबी को नहाने के बाद मॉइश्चराइजर और पाउडर लगाना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि, बेबी की त्वचा नाजुक होती है और नहाने के बाद उनके त्वचा में ड्राइनेस आ सकता है। इस ड्राइनेस से बेबी की स्कीन को बचाने के लिए नहाने के बाद पाउडर या मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी होता है। इसलिए, लोशन या पाउडर लगाने के लिए पीडियाट्रिशियन से उचित सलाह लेना जरूरी होता है। मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट डायरेक्ट यूज करने की बजाय, पहले डॉक्टर से जानकारी प्राप्त करें और उसके बाद ही अपने बेबी को लगाएं।

क्योंकि, कई बार बच्चों की स्कीन सेंसिटिव होने के कारण इन प्रोडक्ट का उनके स्किन के ऊपर बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों को कोई भी तकलीफ होने से बेहतर है, कि आप उनकी उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाली हर चीज के बारे में हमेशा ही सतर्क रहें। तो दोस्तों, आज जानेंगे बेबी को नहाने के बाद क्या लगाना चाहिए, उसकी जानकारी।

नहाने के बाद बेबी को क्या लगाना चाहिए-nahane ke bad baby ko kya lagai

नहाने के बाद बेबी की स्किन ड्राई हो सकती हैं और ड्राइनेस के कारण अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसीलिए, नहाने के बाद बेबी को मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी होता है। पहली बार मां बनने वाली महिलाएं अपने बेबी को लेकर खास सतर्क रहती है। क्योंकि, उन्हें बेबी का ख्याल रखने का अनुभव नहीं होता है और उसके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं होती है। ऐसे में, घर के बुजुर्ग लोग उनकी मदद करते हैं।

बेबी को कोई भी तकलीफ ना हो, यही एक उद्देश्य की चिंता के पीछे रहता है। नहलाने के बाद सबसे पहले साफ कॉटन के टॉवल से उसका पूरा शरीर अच्छे से पोछे और मॉइश्चराइजर पूरे ही शरीर पर लगाएं। कई बार डायपर यूज करने के बाद बेबी को रैशेज हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए के लिए भी क्रीम उपलब्ध होती हैं। उन क्रीम्स का इस्तेमाल अवश्य करें; ताकि बेबी को रैशेज की वजह से कोई तकलीफ ना हो।

क्यों करें बेबी लोशन का इस्तेमाल-baby lotion ka istemal kya kare

जैसे हमने देखा दोस्तों, कि बेबी को नहाने के बाद बेबी लोशन लगाना जरूरी होता है। तो इसके पीछे का कारण भी जान लेते हैं। दरअसल, छोटे बच्चों की स्कीन बहुत ही सेंसिटिव, नाजुक होती है। हवा के संपर्क में आने से और नहाने के बाद बेबी की स्कीन ड्राई होती है। कई बार ड्राइनेस की वजह से बच्चों को जलन एवं लालिमा भी देखने को मिलता है।

इस कारण बच्चे परेशान हो जाते हैं और वह रोने लगते हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले नहाने के बाद बेबी लोशन लगाना जरूरी होता है। वहीं दूसरी ओर, हफ्ते में सिर्फ तीन बार ही बच्चों को नहलाना चाहिए। क्योंकि, ज्यादा नहलाने से बच्चों के स्किन से नेचुरल ऑइल्स खत्म हो सकते हैं।

बच्चों के कोहनी, एड़िया और हाथ जैसी जगह ज्यादा ड्राई रहती है। इसीलिए, इन अंगों पर बॉडी लोशन लगाना जरूरी होता है; जिससे त्वचा को उचित मात्रा में नमी प्राप्त हो सके और बेबी की नाजुक स्किन ड्राइनेस से बच पाए। अपने छोटे बच्चों की नाजुक त्वचा का ख्याल रखने के लिए नहाने के बाद बेबी लोशन या मॉइश्चराइजर का जरूर इस्तेमाल करें।

बेबी को कौनसा मॉइश्चराइजर लगाएं-baby ko konsa moisturizer lagaye

दोस्तों, मार्केट में कई सारे बेबी प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं। यह सारे प्रोडक्ट्स बच्चों की खास नाजुक त्वचा के लिए ही बनाए जाते हैं। बच्चों की सेंसेटिव स्किन के हिसाब से ही इन प्रोडक्ट का चयन करना चाहिए। सबसे पहले बेबी के लिए मॉइश्चराइजर लेते समय इस बात का ध्यान रखें; कि वह “माइल्ड” होना चाहिए। जिन प्रोडक्ट में हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो; ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने बेबी के लिए ना करें। इससे बेबी की त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है।

लोशन खरीदते समय उसके पीछे दी गई जानकारी जरूर पढ़ें। इसी तरह, अलग-अलग ब्रांड के प्रोडक्ट का इस्तेमाल एक साथ करने से बचें। एक ही तरह का प्रोडक्ट आप अपने बच्चे के लिए इस्तेमाल करें। यहां हम आपको बेबीस के लिए कुछ प्रोडक्ट्स बताएंगे; जिनका इस्तेमाल सुरक्षित माना गया है।

१) अवीनो बेबी डेली मॉइश्चराइजिंग लोशन फॉर डेलिकेट स्किन।

२) हिमालया हर्बल बेबी लोशन।

३) सेबामेड़ बेबी लोशन।

४) चिक्को बेबी मोमेंट्स बॉडी लोशन।

दोस्तों, हम हमारे बच्चों की सुरक्षितता के लिए सारे पैसे खर्च कर देते हैं; ताकि उन्हें कोई नुकसान ना हो। लेकिन, पैसों के साथ साथ ही हमें स्मार्टनेस दिखाना भी जरूरी होता है। इसीलिए, अपने बच्चों को नहलाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाते समय कुछ खास चीजों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए आप पीडियाट्रिशियन से भी संपर्क कर सकते हैं; जो आपको उचित दिशा निर्देश बताएंगे।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का बेबी को नहाने के बाद क्या लगाना चाहिए यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : अनचाहे बालों को कैसे हटाए ? जानिए

Leave a Comment