काले घने बाल कैसे बनाएं
घने, काले, और सुंदर बाल किसे पसंद नहीं होते हैं | जिसके बाल सुंदर होते हैं उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं | सुंदर और चमकदार बाल पाने के लिए हम क्या क्या नहीं करते |
मार्केट में आए हर नए प्रोडक्ट को हम हमेशा ट्राई करते हैं | पार्लर में जाकर मसाज, हेयर स्पा,आदि हमेशा करवाते हैं | लेकिन इन सब के बाद भी बालों में अंतर नहीं आता|

लेकिन दोस्तों आपने इस बात पर निराश नहीं होना चाहिए, आज हम आपको कुछ आसान और प्राकृतिक बालों पर लगाने वाले तरीके बताने जा रहे हैं | जिससे आपके बाल मुलायम और चमकदार जरूर हो जाएंगे |
काले घने बाल कैसे बनाएं :
- प्रोटीन हेयर मास्क– प्रोटीन शरीर के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी सबसे ज्यादा गुणकारी होता है | प्रोटीन मास्क बनाने के लिए एक कच्चा अंडा लें और उसमें थोड़ा कैस्टर ऑइल मिक्स कर दे, इस मिश्रण को बालों में लगा ले | आधे घंटे के लिए बालों को शावर कैप से ढक ले, उसके बाद गुनगुने पानी से आपके बाल धो लें | अच्छे परिणाम के लिए यह विधि हफ्ते में दो बार करिए |
- एप्पल विनेगर मास्क– आजकल एप्पल साइडर विनेगर कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है | इससे आप हेयर मास्क भी बना सकते हैं | दही, शहद और एप्पल साइडर विनेगर को मिलाएं और एक अच्छी तरह से पेस्ट बनाएं | इसे बालों में लगा ले, १५ मिनट या आधे घंटे के बाद आपने बाल धोने चाहिए | आपके बाल पहले से जरूर चमकदार और मुलायम हो जाएंगे |
- लैवेंडर ऑइल मास्क– लैवेंडर, ऑयल एक ऐसा तरीका है जिससे बाल मुलायम हो जाते हैं | इसका हेयर मास्क बनाने के लिए लैवेंडर ऑयल के साथ थोड़ी हल्दी मिलाएं | अब यह मिश्रण आपने अच्छी तरह से बालों में लगा लेना चाहिए | आधे घंटे के बाद इसे धो लें | हर १५ दिन के बाद यह करने पर आपके बाल स्वस्थ रहेंगे |
- नारियल तेल मास्क– नारियल तेल तो सदियों से बालों के लिए इस्तेमाल किया जाता है | यह बालों को पोषण ही नहीं बल्कि उसे मुलायम और घना भी बनाता है | इसको लगाने से बाल लंबे भी होते हैं | नारियल के तेल में थोड़ा शहद मिला लें और बालों में अच्छे से लगाए | १ घंटे बाद इसे धो ले, सुंदर बाल पाने के लिए इस मास को हर हफ्ते में एक बार अवश्य लगाए |
बाहर जाते वक्त आपने हमेशा बालों को रुमाल बांध लेना चाहिए | बालों को रुमाल बांधने से बाहर के जो जहरीली पदार्थ होते हैं वह हमारे बालों पर नहीं बैठते, इससे हमारे बालों में रूसी भी नहीं बढ़ती है |
यह थे सबसे असरदार काले घने बाल कैसे बनाएं के तरीके | इसका इस्तमाल करके आप काले बाल कैसे करे घने बाल कैसे करे काले बालों के लिए सफ़ेद बालों के लिए पतले बालों का इलाज आप कर सकते हो |