सेब खाने के फायदे में आज हम जानेंगे की कैसे आप सेब खाकर अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हो | ‘An apple a day , keep doctor away ‘ अर्थात प्रतिदिन एक सेब खाइए , डॉक्टर को दूर भगाइए |
सेब वात और पित्त का शमन करने वाला पौष्टिक , कफ कारक , मधुर , शीतल और वीर्यवर्द्धक है | सेब में विटामिन ‘बी ‘ प्रचुर मात्रा में होता है | सेब ह्रदय , मस्तिक , यकृत और अमाशय को बल देने वाला होता है |
प्रतिदिन छिलका सहित एक सेब खाने से शरीर हष्ट-पुष्ट व शक्तिवाली बनता है |सेब एक पौष्टिक , सुपाच्य और बलवीर्य वर्द्धक फल है |
अतिसार , कब्ज , बवासीर , पेचिस , अजीर्ण , जीर्ण ज्वर , पित्त ज्वर , ह्र्द्यविकर ,सिरदर्द , शारीरिक व दिमागी कमजोरी आदि रोगों में सेब एक उत्तम पथ्य है |
सेब के गुण के घरेलू उपाय : Apple khane ke Fayde :
सिरदर्द :
एक मीठा सेब काटकर उस पर नमक छिडककर १५ दिन तथा सुबह खाली पेट खूब चबा-चबाकर खाने से लाभ होता है
पेट के कीड़े :
रात को सोने से पहिले २ मीठे सेब खाने से १०-१५ दिन में पेट के कीड़े मल के साथ निकल जाते है | सेब खाने के तुरंत बाद पानी नही पिला चाहिए |
दिमागी कमजोरी :
खाना खाने के १० मिनिट पहले बिना छिला एक सेब १० दिन तक सेवन करने से लाभ होता है
गैस :
एक मीठे सेब में १ तोला लौंग चुभो दे |१० दिन बाद लौंग निकालकर २ लौंग प्रतिदिन पानी के साथ लेने से गैस की बिमारी दूर हो जाती है | चावल व् बादी की चीजो का परहेज रखे |
भूक खुलना :
कच्चे खट्टे सेब का रस निकालकर उसमे शक्कर मिलाकर १-२ कप रस एक सप्ताह तक पीने से भूक खुलकर लगने लगती है |
दांत – मसूड़े :
भोजन के बाद एक सेब प्रतिदिन खाने से दांत मजबूत और मसूड़े निरोग बने रहते है |
मोटापा :
रोज सुबह खाली पेट छिलके सहित सेब खाने से शरिर की चर्बी कम होने लगती है |
उच्च रक्तचाप :
सुबह – शाम प्रतिदिन एक सेब खाने से लाभ होता है |
गुदे का दर्द :
प्रतिदिन सुबह – शाम एक सेब खाने से गुदे का दर्द में लाभ होता है |