अंगूर के फायदे

सर्वधिक लोकप्रिय फल अंगूर रक्तवर्द्धक ,शीतल व् प्यास बुझाने वाला होता है |रोगियों के लिए यह ताजा लाभकारी होता है |
अंगूर माँ के दूध से भी अधिक पाचक होता है | इन्हें सुखाकर किशमिश , मनुक्का के रूप में खाया जाता है |
अंगूर में ग्लूकोज , शर्करा पर्याप्त मात्रा में रहती है | जो कि एक पचा-पचाया भोजन है |
इसके सेवन से शरीर को स्फूर्ति व् शक्ति मिलती है | अंगूर ज्वर , तृषा ,दाह ,श्वास ,कासनाशक तथा नेत्रज्योति वर्द्धक है |
अंगूर मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाता है | सिर के रोगों में यह बहुत फायदेमंद है |
अंगूर के रस के आयुर्वेदिक गुण :
दोस्तों अंगूर के फायदे में क्या क्या फायदे होते है आज हम आपको बताएँगे. अंगूर की खेती करने से फायदा होता ही है किसान को और आपको अंगूर के रस के गुण से फायदा होता है.
-
कब्ज का इलाज :
कब्ज के लिए अंगूर के सेवन करने से कब्ज दूर होता है |
-
प्यास का इलाज :
इस अंगूर का रस प्यास को शांत करता है |ज्वर पीड़ित का यदि मुह सूखने लगे तो अंगूर के रस का सेवन करने से लाभ होता है |
-
मलेरिया का घरेलु इलाज :
रोगी को अंगूर का रस शीघ्र लाभ पहुंचाता है |
-
नकसीर का घरेलु नुस्खा:
नकसीर के लिए अंगूर का रस नाक में डालने से नकसीर में लाभ होता है |
-
भूक खुलना :
अंगूर व् नीबू का रस ,काला नमक के साथ लेने से भूक खुलती है |
-
दांत निकलना :
बच्चो के दांत निकलने पर सुबह-शाम अंगूर का रस पिलाए |
-
ताकत बढ़ाने के लिए :
जाडे के दिनों में ८-१० मनुक्का दूध में उबालकर पीने से ताकत बढ़ने में मदत होती है |
-
बहुमुत्रता :
बहुमुत्रता में अंगूर की लता की भस्म लेने से बहुमत्रता रोग दूर होता है |
-
रक्तकणों की कमी :
इसका सुबह -शाम सेवन करने से खून में लाल रक्त कणों की कमी दूर हो जाती है |
-
गंजापन का इलाज :
१ तोला किशमिश ,६ माशा एलवा को पानी के साथ पीसकर रात को सिर पर लेप करने से गंजापन दूर होता है |
-
रूप निखारने के लिए :
अंगूर का रस चेहरे पर लगाने से रोमकूप साफ़ हो जाते है |तथा त्वचा मखमल -सी मुलायम हो जाती है |