एसिडिटी दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

एसिडिटी दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

एसिडिटी दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे
एसिडिटी दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

कुछ उटपटांग चीजें खाने की वजह से हमारे पेट में गैस होता है, गले और सीने में जलन होती है, पेट फूलने लगता है, तेजाब बनता है यह सब एसिडिटी होने के लक्षण हैं। हमारे पेट में एक एसिड बनता है, जो खाना हम खाते हैं उसे अच्छे से पचाने के लिए यह एसिड होता है। लेकिन जब यह एसिड हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो हमें हाइपर एसिडिटी का प्रॉब्लम हो सकता है। हाइपर एसिडिटी होने की वजह से हमारे छाती में जलन होने लगती है। खट्टी खट्टी डकार आती है। अगर हम जान ले की हाइपर एसिडिटी क्या होती है तो हम इस पर समय रहते ही अच्छे से इलाजोसे यह प्रॉब्लम दूर कर सकते हैं। तो आइए दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको एसिडिटी दूर करने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे।

हमारे पेट में एसिडिटी कैसे होती है:

  1. जब हम रोज हमारे खाने में तली हुई चीजें, खट्टी चीजें और मसालेदार चीजें खाते हैं तब हमें हाइपर एसिडिटी हो सकती है।
  2. ज्यादा मात्रा में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स या शराब पीने से हमें यह प्रोब्लेम हो सकती है।
  3. हमें जितनी भूख है उससे ज्यादा खाना खाना और सीधे लेट जाना इसकी वजह से भी हमें हाइपर एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  4. बिना डॉक्टर की सलाह लिए गोलियां खाना यह भी हाइपर एसिडिटी होने का कारण है।
  5. अगर हम फास्ट फूड ज्यादा खाते है तो हमें यह प्रॉब्लम हो सकती है।
  6. रोजाना स्मोकिंग करने से भी हाइपर एसिडिटी की संभावना हो सकती है।

हाइपर एसिडिटी होने के लक्षण:-

  1. पेट में या गले में या तो अपनी छाती में जलन होना यह हाइपर एसिडिटी का लक्षण है।
  2. खाना खाने के बाद खट्टी डकार आना यह भी इसका लक्षण है।
  3. गैस की प्रॉब्लम होना और खाना ठीक से ना पचना यह भी हाइपर एसिडिटी होने के लक्षण है।
  4. खाना खाने का मन ना करना यहां भी हाइपर एसिडिटी होने का कारण है।

एसिडिटी दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे :

  1. अगर आपको एसिडिटी हो रही है तो एक गिलास ठंडा दूध पीजिए। इससे आप को राहत मिलेगी।
  2. अगर आप रोजाना तुलसी के पत्तों को चबाकर खाएंगे तो आपको एसिडिटी का प्रॉब्लम नहीं होगा।
  3. अगर आप रोज खाना खाने के बाद सौंफ खाते हो तो आपको एसिडिटी का प्रॉब्लम नहीं होगा।
  4. खाना खाने के बाद एक छोटी सी वॉक ले। इससे हमारे पेट में क्या खाना पचता है और हमें एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है।
  5. एसिडिटी होने का मुख्य कारण यह है कि हमारे खाना खाने का और नाश्ते का टाइम फिक्स नहीं होता है। तो इस समस्या से बचने के लिए अपने नाश्ते और लंच का टाइम ठहरा लीजिए।
  6. बहुत देर तक खाली पेट रहने से भी एसिडिटी बढ़ सकती है।
  7. हमें जितनी भूख है उससे थोड़ा कम ही खाना खाए। ऐसा करने से हम एसिडिटी प्रॉब्लम से बच सकते हैं।
पेट दर्द कम करने का घरेलू नुस्खा हिंदी में
प्रेगनेंसी में गैस की समस्या दूर करने का आसान उपाय

Leave a Comment