आंत में सूजन के घरेलू उपाय

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आजकल हमारी जिंदगी में खानपान की संस्कृति काफी बदल गई है। पहले हम साधा और सात्विक भोजन लेते थे। लेकिन अब उसमें जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पदार्थों की भरमार हो गई है। ऐसे में हम हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को बिगाड़ लेते हैं। पाचन तंत्र में बिगाड़ होने के कारण हमारा भोजन ठीक से नहीं पचता है और हमें पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैसे तो, आंत में सूजन आना यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। इसके लक्षण बहुत ही धीरे-धीरे दिखाई देते हैं। ज्यादातर इसके लक्षण समझ में भी नहीं आते हैं। इसी की वजह से इसके लक्षण अचानक से सामने आते हैं और इमरजेंसी की कंडीशन खड़ी हो सकती हैं।

आंतों में सूजन को “अल्सरेटिव कोलाइटिस” कहते हैं। यह बीमारी आपके आंत में सूजन और मलाशय को प्रभावित करती हैं। इस अल्सरेटिव कोलाइटिस को अगर आपने नजरअंदाज किया, तो आगे जाकर आपको कैंसर की बीमारी लग सकती हैं। आंतों की सूजन को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। लेकिन, यह ज्यादा परिणाम नहीं दिखाते हैं। लेकिन, इन उपचारों से आपको राहत जरूर मिल सकती हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे आंतों में सूजन आने के कुछ घरेलू उपाय।

आंत में सूजन के कारण

वैसे तो, आंतों में सूजन आने का कोई निश्चित कारण नहीं होता है। आपकी असंतुलित जीवनशैली इसका कारण हो सकती है। आपका असंतुलित आहार, व्यायाम का अभाव, जंकफुड और कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन, धुम्रपान और शराब का सेवन, प्रदूषण में ज्यादा देर तक रहना, तनावपूर्ण जीवन जीना और कमजोर रोगप्रतिकारक शक्ति इन कारणों की वजह से आपको आंतों में सूजन आ सकती है। कभी-कभी यह बीमारी अनुवांशिक कारणों से भी हो सकती है। अगर इस बीमारी का वक्त पर इलाज न किया जाए, तो आपको कैंसर भी हो सकता है।

आंतों में सूजन के लक्षण

आंत में सूजन के कई लक्षण हो सकते हैं।

  1. आपके आंत में सूजन आई हो, तो आपको सबसे पहले पाचन संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। आंत में सूजन आने की वजह से आपका पाचन तंत्र बिगड़ जाता है।
  2. पाचन तंत्र बिगड़ने की वजह से और आंतों में सूजन आने की वजह से आपको गुदा में दर्द होता है, वहां से रक्त स्त्राव होता है और आपको मलत्याग करने में काफी कठिनाई महसूस होती है।
  3. आंत में सूजन की वजह से मलत्याग करने में कठिनाई होती है और एक बार पेट साफ ना होने की वजह से दिन भर आपको मलत्याग करने की इच्छा होती रहती हैं।
  4. आंत में सूजन आने की वजह से आपके पेट में दर्द होता है और पेट की मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होता है।
  5. भूख की कमी और वजन घटना यह आंत में सूजन होने के लक्षण होते हैं।
  6. आपको बार-बार दस्त लगते हैं, यह आंत में सूजन आने का एक कारण हो लक्षण होता है।
  7. दिन भर आपको थकान महसूस होती है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है और कभी कभी बुखार भी आता है; यह भी आंत की सूजन के लक्षण होते हैं।

आंत में सूजन के घरेलू उपाय

आंत में सूजन आने के ऐसे कई घरेलू इलाज है, जो आप आसानी से आजमा सकते हैं। इससे आपको आंत की सूजन में और पेट की समस्या, ऐठन में काफी राहत मिल सकती है।

  1. पानी- आंत में सूजन वाले मरीजों को दस्त की वजह से डिहाइड्रेशन हो जाता है। इसीलिए, उनको दिन भर में थोड़ी थोड़ी मात्रा में पानी पीना आवश्यक हो जाता है। आंत की सूजन के मरीजों के लिए पानी सर्वोपरि उपाय साबित होता है। दस्त की वजह से मरीज डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं, जो कि पानी पीने की वजह से कम हो सकता है। आंत की सूजन को कम करने के लिए और उस को नियंत्रित रखने के लिए पानी सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
  2. प्रोटीन- आंत की सूजन कम करने के लिए प्रोटीन से भरपूर पदार्थों का सेवन मरीजों को करना चाहिए। इसमें मछली, अंडे, मांस, मूंगफली, पनीर जैसे पदार्थों का अपने आहार में समावेश करें। इन पदार्थों के सेवन से आपकी आंतों की सूजन को कम होने में मदद मिलती है। आंत की सूजन वाले मरीजों को तली भुनी चीजों से हमेशा ही दूर रहना चाहिए।
  3. एलोवेरा- एलोवेरा में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा का जूस का सेवन करने से आपके आंतों की सूजन तथा दर्द कम होने में मदद मिलती है। एलोवेरा का सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर की उचित सलाह जरूर लें। वैसे, यह आपके लिए हानिकारक तो नहीं है; किंतु सलाह लेना कभी भी उचित होता है।
  4. ग्रीन टी- ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है और आप स्वस्थ रहते हैं। ग्रीन टी के सेवन से आपके आंतों की सूजन कम होने में भी मदद मिलती है। क्योंकि, इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। अध्ययन के अनुसार, ग्रीन टी के सेवन से कैंसर का खतरा भी कम होने में मदद मिलती है। जैसे कि हमने देखा, आंत के सूजन वाले मरीजों को कैंसर का खतरा होता है। इसलिए, ऐसे मरीजों के लिए ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसका सेवन रोजाना करना चाहिए।
  5. विटामिन डी- रिसर्च के अनुसार, ऐसे देखा गया है कि विटामिन डी पर्याप्त मात्रा रहने वाले मरीजों में आंत की सूजन बहुत ही कम देखने को मिलती है। विटामिन डी आपके शरीर की इम्युनिटी के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। आंत की सूजन के मरीजों को विटामिन डी से भरपूर पदार्थों का अपने आहार में समावेश करना चाहिए।
  6. प्रोबायोटिक- प्रोबायोटिक आपकी अच्छी इम्यूनिटी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होते हैं। प्रोबायोटिक के सेवन से आपके आंतों की सूजन को कम करने में काफी सहायता मिलती है। प्रोबायोटिक अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो बुरे बैक्टीरिया से लड़ने में हमारे शरीर को मदद करते हैं और हमारी इम्यूनिटी अच्छी बनाए रखते हैं।
  7. अलसी का तेल- अलसी के तेल में ओमेगा ३ फैटी एसिड्स पर्याप्त मात्रा में और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से आपके आंत के दर्द तथा सूजन से राहत मिलती है। रोजाना १-२ चम्मच अलसी का तेल सेवन करने से आपको जरूर फायदा मिलता है।

अन्य उपाय

घरेलू उपचार के साथ ही आपको कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि, ज्यादा मसालेदार, तला भुना खाना ना खाएं, शराब का सेवन ना करें, धूम्रपान तथा तंबाकू का सेवन न करें, चाय कॉफी का सेवन ज्यादा ना करें, अपना आहार संतुलित और सात्विक रखें। अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, जूस, सूप, सलाद इनका उपयोग करें। पानी उचित मात्रा में पिए। किसी भी सप्लीमेंटरी फूड के इस्तेमाल से बेहतर है, कि आप प्राकृतिक तरीके से अपना आहार रखें। इसी के साथ किसी भी दवाइयों का सेवन डॉक्टर से बिना पूछे ना करें।

आंत में सूजन के घरेलू उपाय
आंत में सूजन के घरेलू उपाय

दोस्तों, आप आंत की सूजन को हल्के में न लें। यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और वक्त पर इस बीमारी का इलाज करे। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave a Comment