नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज कल आंखो में एलर्जी होना एक आम बात हो गई है। तोह आज हम सीखेंगे आंखो की एलर्जी के घरेलू उपाय । धूल, मिट्टी तथा प्रदूषण की वजह से आंखो में एलर्जी हो सकती है। आंखो में हुई एलर्जी को “एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस” भी कहते हैं। आंख में जलन पैदा करनेवाले किसी भी पदार्थ के साथ संपर्क आने से यह एलर्जी हो सकती है। आंखो में एलर्जी पैदा करनेवाले कारक को “एलर्जन” कहते हैं। आंखे हमारे शरीर का बहुत ही नाज़ुक अंग होता है। हमें इसकी देखभाल करनी चाहिए। भले ही हमें आंखो से जुड़ी कोई समस्या ना हो, फिर भी हमें सालभर में एक बार आंखो के डॉक्टर से चेकअप करा लेना चाहिए।
दोस्तो, आज कल सोशल मीडिया, टीवी, मोबाइल इन सब उपकरणों का इस्तेमाल भी ज्यादा होने लगा है। इन उपकरणों की हानिकारक किरने हमारी आंखो पर बुरा असर करती हैं। आंखो की एलर्जी किसी भी आयु में हो सकती हैं। यह एक सामान्य समस्या है। आज कल छोटे बच्चो को भी जल्द ही चश्मा लग जाता है। लेकिन इस पर ध्यान देना जरूरी होता है। क्योंकि, इसका सीधा असर हमारी दृष्टि पर पड़ सकता है। आज जानेंगे, आंखो में एलर्जी होने पर आप कौनसे घरेलू उपाय कर सकते हैं।
आंखो में एलर्जी के कारण
आंखो में एलर्जी के कई कारण हो सकते हैं। ज्यादातर तो धूल से एलर्जी होने के कारण होते हैं। इसके अलावा दूसरे भी कारण हो सकते हैं।
- आमतौर पर धूल, धुआ, प्रदूषण आदि कारणों से हमें आंखो में एलर्जी हो सकती हैं।
- आंखो में बैक्टेरियल और वायरल संक्रमण की वजह से आंखो में एलर्जी होती है।
- बहुत सारे लोगों को पोलन ग्रेंस यानी परागकणों की भी एलर्जी होती हैं। ऐसे में परागकण आंखो के संपर्क में आते ही आंखो में एलर्जी हो जाती है।
- कई लोगो विविध पदार्थों से भी एलर्जी होती हैं। जिनको खाने के बाद में आंखो की एलर्जी होती है।
- कुत्ते, बिल्ली जैसे पालतू जानवरों के बाल आंखो में चले जाने के कारण भी आपको आंखो की एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है।
- आप अपनी पर्सनल हाइजीन मेंटेन नहीं करते हैं और बार बार गंदे हाथों से आंखो को छूते हैं, इसी के चलते आपको आंखो की एलर्जी हो जाती है।
- आप रोजाना केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके आंखो का मेकअप करती हैं, तो उससे रिएक्शन होकर आंखो की एलर्जी बढ़ सकती हैं।
आंखो की एलर्जी के लक्षण
वैसे तो, आंखो में एलर्जी होते ही उसके लक्षण एक दो दिन में समझ में आ जाते हैं। क्योंकि आंखो में जलन, रेडनेस यह हमें आसानी से पता चल जाता है। आंखो में जलन, खुजली और सूजन होना। आंखे लाल होना और पलकों में सूजन होना। आंखो की पुतली में सूजन या पफीनेस आना आदि आंखो की एलर्जी के लक्षण होते हैं। आंखो की एलर्जी से एक या दोनों आंखें प्रभावित हो सकती हैं। अगर ज्यादा दिनों तक आपको यह तकलीफ हो रही है, तो आप अपने डॉक्टर की सलाह ले।
आंखो की एलर्जी का निदान
आंखो में एलर्जी के लक्षण दिखते ही आप डॉक्टर के पास जा सकते हैं। आंखो के डॉक्टर आपकी दोनों आंखे और रेटीना भी चेक करेंगे। उससे उनको यह समझ में आएगा कि यह समस्या कितनी गंभीर है।
आंखो की एलर्जी के घरेलू उपाय
आंखो की एलर्जी दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। अगर आपको कोई फर्क ना दिखे, तो आप डॉक्टर से जरूर मिले।
- हल्दी- हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से अगर आपके आंखों में सूजन आई हो, तो उसे कम करने में मदद मिलती हैं। हल्दी के औषधीय गुणों के बारे में हम सब जानते हैं। एक कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिला ले। उसके बाद कॉटन का कपड़ा इस पानी में डूबा ले और उसकी अपनी आंखों पर सिकाई करें। इसकी वजह से आपके आंखों की एलर्जी से राहत मिलेगी। हल्दी में एंटीमाइक्रोबॉयल गुण भी पाए जाते हैं। जिसकी वजह से आपके आंखों में अगर बैक्टीरियल संक्रमण हुआ हो, तो उससे भी राहत मिल सकती है।
- गुलाब जल- आंखों की एलर्जी की वजह से अगर आपको आंखो में सूजन, आंखों में लालीमा और जलन जैसी तकलीफें हो रही हो; तो आप २-३ बूंदें गुलाबजल अपने आंखों में डाल ले या आप कॉटन को गुलाब जल में भिगोकर अपनी बंद आंखों पर रखें। उसकी वजह से आपके आंखों में ठंडक मिलेगी तथा लालिमा दूर होने में भी मदद मिलती है।
- ठंडी सिकाई- आंखो में एलर्जी की वजह से सूजन, जलन देखने को मिलती है। इसके लिए आप ठंडी सिकाई का उपयोग कर सकते हैं। ठंडा या बर्फ के पानी में आप कोई भी सॉफ्ट कपड़ा भिगाकर एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें और उससे अपने दोनों ही आंखों पर सिकाई करें। आंखों में संक्रमण टालने के लिए दोनों आंखों के लिए अलग-अलग कपड़ा इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है। कपड़े की सिकाई से आई हुई ठंड के कारण आपकी आंखों में जलन तथा सूजन कम होने में मदद मिलती है।
- खीरा- खीरा ठंडी तासीर वाला होता है। खीरे का उपयोग अपनी आंखों की एलर्जी को दूर करने के लिए कर सकते हैं। खीरे के दो स्लाइस ले और उसको अपनी बंद आंखों पर कुछ देर के लिए रखें। खीरे की वजह से आपकी आंखों में आई सूजन, जलन तथा लालिमा कम होने में मदद मिलती है। इसका उपयोग आप दिन में एक से दो बार कर सकते हैं।
- डॉक्टर की सलाह- घरेलू उपायों के बाद भी अगर आपकी आंखों की एलर्जी कम ना हो रही हो, तो आप तुरंत आंखो के डॉक्टर की सलाह लें। आंखों के डॉक्टर आपकी आंखों का चेकअप करेंगे। उसी से उनको समझ में आता है, कि आपकी आंखों की एलर्जी कितनी गंभीर है। उसी के अनुसार, वह आपको कुछ आई ड्रॉप्स तथा दवाइयां देंगे। जिनसे आपको आंखों की एलर्जी से छुटकारा मिल सकता है।

दोस्तों, इन्ही इलाजो के साथ में आप अपनी आंखों का अच्छे से ख्याल रखें। मोबाइल, टीवी जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कम करें, साल में कम से कम एक बार अपनी आंखों का अच्छे से चेकअप कराएं और आंखों की समस्याओं से दूर रहें। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।