आलू के फायदे आलू के घरेलु उपाय

आलू के फायदे

आलू के फायदे
आलू के फायदे

आलू विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग में आने वाली सब्जी है |आलू विश्व के हर कोने में  मिलता है | यह शुष्क और गरम प्रकृति का होता है |यह प्रतिदिन के भोजन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पोषक अंग है |आलू का प्रयोग सभी प्रकार के लोग करते है |

आलू में कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन ,फोस्फोरस , लौह और कल्शियम तत्व होते है | आलू में स्टार्च ज्यादा होता है | इसमें विटामिन ‘बी ‘ भी होता है | आलू के प्रयोग से रक्तवाहिनिया लंबी आयु तक लचकदार बनी रहती है | आलू में मौजूद पोटेशियम साल्ट अम्लपित्त को रोकता है |

आलू का रस पेट व् आंत के घाव वाले रोगियों के लिए लाभदायक है | आलू के रस के नियमित सेवन से कब्ज दूर होता है |मधुमेह के रोगों को आलू कम खाना चाहिए , क्योकि इसमें स्टार्च अधिक मात्रा में होता है |

आलू में अनेक औषधीय गुण पाए जाते है | अधिक आलू खाने से मोटापा बढ़ाता है | लैंगिक रोग से प्राभवित लोगो को आलू का सेवन कम करना चाहिए क्योकि इससे लिंग में तनाव पैदा हो सकता है |

आलू के घरेलू उपाय :

जोड़ो का दर्द :

घुटनों या जोड़ो में दर्द या सुजन होने पर कच्चे आलू को पीसकर लगाने से लाभ होता है |

आँख का जाला :

कच्चे आलू को पत्थर पर घिसकर काजल की तरह लगाने से आँख का जाला , फुला साफ़ हो जाता है |

गठिया :

४-५ आलू भूभल में भुनकर छिलका उतारकर नमक –मिर्च लगाकर प्रतिदिन खाने से गठिया रोग ठीक हो जाता है |

आम्लपित्त :

यदि पाचन क्रिया ठीक नही है और खट्टी डकारे आती है तो भूभल में भुना आलू नमक और कालीमिर्च लगाकर खाने से लाभ होता है |

रक्तपित्त :

इस रोग में शरीर पिला दिखने लगता है | थोड़े-से परिश्रम से ही सांस फूलने लगती है तथा रोगी को कमजोरी महसूस होती है | रक्तपित्त में आलू का उपयोग लाभदायक है |

त्वचा के धब्बे :

कच्चे आलू का रस त्वचा पर मलने से स्किन का रंग निखरता है |

पेट के घाव :

पेट व आंतों के घाव वाले रोगी को आलू का रस लाभदायक होता है |

बच्चो का भोजन:

छोटे बच्चो को उबाला हुआ या भुना हुआ आलू , शहद मिलाकर खिलाना गुणकारी और लाभदायक होता है | बच्चो को आलू के रस में शहद मिलाकर भी दिया जा सकता है |

रंग निखार :

पिसा हुआ आलू त्वचा पर मलने से त्वचा का रंग निखारता है |

गुर्दे की पथरी :

बार-बार आलू खिलाकर पानी पिलाते रहने से पथरी और रेत मूत्र ,मार्ग से निकल जाती है |

आँखों के निचे के काले दाग धब्बे :

अगर आपको आँखों के निचे काले घेरे है तो आपको आलू का रस निकालकर एक कॉटन बॉल से आँखों के निचे लगाकर सो जाना है |

ऐसा करने से आँखों के निचे के काले दाग धब्बे दूर होते है|

1 thought on “आलू के फायदे आलू के घरेलु उपाय”

Leave a Comment