सलाद पत्ता के फायदे

यह सलाद में काम आने वाली सब्जी है | इसकी पत्तिया गोलादार होती है |इसकी पत्तियों और तने में दुधिया रस होता है | सलाद पत्ते की कई किस्मे होती है |
सलाद पत्ते में से स्कर्वीरोधी विटामिन ‘ सी ‘ की काफी मात्रा होती है | सलाद पत्ता का भोजन के रूप में इतना महत्व नही है , जितना स्वास्थ्यप्रद होने के कारण है | सलाद पत्ते में भरपूर विटामिन होते है |
इसमें केल्सियम , फास्फोरस तथा अन्य खनिज पदार्थ काफी मात्रा में पाए जाते है | इसमें विटामिन ‘ ए , बी और सी ‘ भी होता है | सलाद में इसका प्रयोग करते रहने से रक्त शुद्ध होता है |
सलाद पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर है | इसमें बहुत से ऐसे तत्त्व है , जो मानव शरीर के लिए अति आवश्यक है | सलाद पत्तो का रस ठंडा और ताजगी प्रदान करने वाला होता है | इसमें मौजूद मैग्नीशियम अधिक रहता है |
सलाद पत्ता में ही प्रयोग किया जाता है , लेकिन इसकी हरी पत्तियो को पकाकर सब्जी भबी बनाई जाती है |सलाद के पत्ते हो सके हो ताजा ही खाना चाहिए |
सलाद पत्ता के गुण :
अपच :
सलाद पत्तो में सेलुलोज काफी मात्रा में होता है तथा इसमें रेशे की मात्रा भी काफी होती है | इससे आंतों की सफाई होती है तथा पुराना कब्ज ठीक हो जाता है |
दिमागी थकना :
इसके प्रयोग से मस्तिष्क की थकावट दूर होती है |
कैंसर :
सलाद पत्ता कैंसर की रोकथाम करता है |
आंतों की एंठन :
सलाद के पत्तो के प्रयोग से आंतों में होने वाली एंठन ठीक होती है |
मधुमेह :
इसमें कर्बोहाईड्रेट अल्प मात्रा में होता है | इसलिए मधुमेह के रोगियों के लिए यह बहुत ही लाभदायक है |
त्वचा रोग :
इसमें विद्यमान लौह तत्व रक्त की शुद्धी करता है , जिससे त्वचा लाभ पहुंचता है |
अनिद्रा :
सलाद पत्ते में नींद लाने वाला पदार्थ होता है | इसका सेवन करने से अनिद्रा दूर होता है | सलाद के पत्ते का रस गुलाब तेल में मिलाकर माथे पर लगाने से नींद अच्छी आती है |
रक्ताल्पता :
सलाद पत्ते में काफी आयरन होता है | इसके प्रयोग से रक्त में हिमोग्लोबिन की वृध्दि होती है |